hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बिहार एग्जिट पोल : मतदान के बाद सामने आए सभी सर्वेक्षणों में ‘एक बार फिर NDA की सरकार’, महागठबंधन बहुमत से काफी पीछे
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > बिहार एग्जिट पोल : मतदान के बाद सामने आए सभी सर्वेक्षणों में ‘एक बार फिर NDA की सरकार’, महागठबंधन बहुमत से काफी पीछे
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

बिहार एग्जिट पोल : मतदान के बाद सामने आए सभी सर्वेक्षणों में ‘एक बार फिर NDA की सरकार’, महागठबंधन बहुमत से काफी पीछे

Revoi Editor
Last updated: November 11, 2025 9:14 pm
Revoi Editor
Published: November 11, 2025
Share
SHARE

पटना, 11 नवम्बर। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मंगलवार को दूसरे व अंतिम चरण की वोटिंग समाप्त हो चुकी है। इसके बाद विभिन्न एजेंसियों की ओर से कराए गए सर्वेक्षणों पर यदि यकीन करें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी फिर हिट होती प्रतीत हो रही है। यानी राज्य में एक बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार बनने जा रही है। वहीं दूसरी ओर SIR के बाद ‘वोट चोरी’ का मुद्दा जोर-शोर से उछालने वाले राहुल गांधी व तेजस्वी यादव का दांव फेल होता नजर आ रहा है क्योंकि सारे सर्वेक्षणों में महागठबंधन बहुमत से काफी पीछे रह गया है।

सभी एग्जिट पोल यही बता रहे हैं कि बिहार में एनडीए को बहुमत मिलने जा रहा है और वह सरकार बनाने जा रही है। छह एग्जिट पोल – पीपुल्स इनसाइट, पीपुल्स पल्स, मेट्राइज, दैनिक भास्कर, पीएमआरक्यू, और जेवीसी पोल्स ने एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलने की भविष्यवाणी की है।

एनडीए को 150 से अधिक सीटें मिलने मिलने की संभावना

पीपुल्स इनसाइट ने एनडीए को 133 से 148 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। पीपुल्स पल्स ने एनडीए को 133 से 159 सीटें दी हैं। मेट्राइज के अनुसार, एनडीए को 147 से 167 सीटें मिल सकती हैं। दैनिक भास्कर का अनुमान है कि एनडीए 145 से 160 सीटें जीत सकता है। जेवीसी पोल्स ने एनडीए को 135 से 150 सीटें मिलने की बात कही है।

दूसरी ओर सभी एग्जिट पोल ने तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन को झटका लगने की आशंका जताई है। महागठबंधन को 70 से 102 सीटें मिलने का अनुमान है। यह पिछले चुनाव की तुलना में बड़ी गिरावट होगी। वर्ष 2020 के पिछले चुनाव में आरजेडी ने अकेले 75 सीटें जीती थीं और महागठबंधन बहुमत के करीब पहुंच गया था।

प्रशांत किशोर का प्रदर्शन कमजोर

पूर्व चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का, जिसे बिहार की राजनीति में एक अहम खिलाड़ी माना जा रहा था, प्रदर्शन भी उम्मीद के मुताबिक नहीं दिख रहा है। सर्वेक्षण के अनुसार प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को 1-4 और अन्य के खाते में 0-3 सीटें जाने का अनुमान है।

बिहार के चुनावी इतिहास में नया अध्याय : दूसरे व अंतिम चरण में रिकॉर्ड 68.72 फीसदी मतदान

यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि एग्जिट पोल हमेशा सटीक नहीं होते

हालांकि यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि एग्जिट पोल हमेशा सटीक नहीं होते। एग्जिट पोल के नतीजे दूसरे और अंतिम चरण का मतदान शाम को समाप्त होने के बाद जारी किए गए। पहले चरण का मतदान छह नवम्बर को हुआ था। वोटों की गिनती 14 नवम्बर को होगी। वास्तविक नतीजे तभी सामने आएंगे।

You Might Also Like

आंध्र प्रदेश व तेलंगाना में बारिश से हाहाकार, पीएम मोदी ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को हर संभव मदद का दिया आश्वासन
पद्मश्री से सम्मानित साहित्यकार कृष्ण बिहारी मिश्र का 86 वर्ष की उम्र में निधन
दिल्ली : अब आज नहीं होगा सीएम के नाम का एलान, भाजपा विधायक दल की बैठक टली
पीएम मोदी ने की घोषणा – मॉरीशस में संसद की नई बिल्डिंग बनाने में सहयोग करेगा भारत
ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग
TAGGED:Bihar Exit PollsMahagathbandhan falls short of majorityNDA government once againpost-poll surveys predict
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
हिन्दीराष्ट्रीयशिक्षा

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

August 10, 2026

आकाश आनंद ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को कहा ‘अंकल’, कांग्रेस बोली- पहले संविधान पढ़ें

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

सरकारी स्कूलों की बदहाली पर अभिजीत दिपके का सवाल- 80 साल बाद भी गांवों के बच्चों को बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं?

NDA MPs Meeting : ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंजा ‘मंगल मिलन’, पीएम मोदी समेत NDA सांसदों ने लहराया तिरंगा

Share Market Today: कमजोर शुरुआत के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 250 अंक टूटा; निफ्टी 24,550 के नीचे

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

कोलंबिया में भूकंप से 111 लोगों की मौत, सरकार ने घोषित किया राष्ट्रीय आपातकाल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?