hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बिहार के चुनावी इतिहास में नया अध्याय : दूसरे व अंतिम चरण में रिकॉर्ड 68.72 फीसदी मतदान
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > बिहार के चुनावी इतिहास में नया अध्याय : दूसरे व अंतिम चरण में रिकॉर्ड 68.72 फीसदी मतदान
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

बिहार के चुनावी इतिहास में नया अध्याय : दूसरे व अंतिम चरण में रिकॉर्ड 68.72 फीसदी मतदान

Revoi Editor
Last updated: November 11, 2025 8:31 pm
Revoi Editor
Published: November 11, 2025
Share
SHARE

पटना, 11 नवम्बर। बिहार के चुनावी इतिहास में पांच दिनों के भीतर दूसरी बार नए अध्याय का सृजन हुआ, जब मंगलवार को विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे व अंतिम चरण के मतदान में एक बार फिर रिकॉर्ड बन गया। दरअसल, 20 जिलों की 122 सीटों पर निर्धारित अवधि शाम छह बजे तक 68.72 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। इनमें किशनगंज जिला 77.97 फीसदी वोटिंग के साथ सबसे आगे रहा।

Thank you for your enthusiastic participation in the second phase of the Bihar Assembly Elections 2025 ✨#BiharElections2025 #LoktantrKaTyohar #ECI pic.twitter.com/MDDHdAztdZ

— Election Commission of India (@ECISVEEP) November 11, 2025

ऐसे में भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की ओर से रात तक जारी किया जाने वाला वोटिंग का अंतिम आंकड़ा 70 प्रतिशत के पार होने की संभावना है। आयोग से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार शाम पांच बजे तक राज्य में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया जारी थी। दोनों चरणों के मतदान की गिनती 14 नवम्बर को होगी।

पहले चरण में बना 65.08 फीसदी वोटिंग का रिकॉर्ड ध्वस्त

उल्लेखनीय है कि गत छह नवम्बर को पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर भी रिकॉर्ड 65.08 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो बिहार में पिछले सभी लोकसभा या विधानसभा चुनावों में पड़े मतों के प्रतिशत से कहीं ज्यादा था। अब दूसरे चरण में पहले से भी ज्यादा तेजी से मतदान होने से वह रिकॉर्ड भी टूट गया है।

किशनगंज 76.26% वोटिंग के साथ अव्वल, रोहतास फिसड्डी

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार शाम पांच बजे तक किशनगंज जिले में सर्वाधिक 76.26% वोटिंग दर्ज की गई। इसके बाद कटिहार (75.23%), जमुई (67.81%) और बांका (68.91%) उच्च भागीदारी दिखा रहे थे। वहीं रोहतास 60.69% मतदान के साथ फिसड्डी बना हुआ था।

मतदान प्रतिशत 05:00 PM
दूसरा चरण, विधान सभा आम निर्वाचन 2025, बिहार@ECISVEEP pic.twitter.com/d4eqiCZpjK

— Chief Electoral Officer, Bihar (@CEOBihar) November 11, 2025

अपराह्न 3 बजे ही 60 के पार चला गया था मतदान प्रतिशत

दरअसल, चुनाव आयोग ने मतदान प्रक्रिया के दौरान हर दो घंटे पर वोटिंग प्रतिशत जारी किया। उसके अनुसार पूर्वाह्न नौ बजे तक 14.55 प्रतिशत, पूर्वाह्न 11 बजे तक 31.38 प्रतिशत, अपराहन एक बजे तक 47.62 प्रतिशत, अपराह्न तीन बजे तक 60.40 प्रतिशत और शाम पांच बजे तक 67.14 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था।

पक्ष व विपक्ष की ओर से अपनी-अपनी जीत के दावे

इस बीच बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य की जनता NDA को पूर्ण बहुमत के साथ जिताने का काम कर रही है। वहीं कांग्रेस विधायक दल के नेता और कदवा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी शकील अहमद खान ने कहा, ‘मौजूदा(NDA) सरकार जा चुकी है, नई सरकार बनेगी, ये सच्चाई है। महागठबंधन की सीटें भी बढ़ेंगी और हमें बहुमत से ज्यादा सीटें मिलेंगी।’

संजय झा, मांझी, पप्पू यादव समेत कई प्रमुख नेताओं ने किया मतदान

खैर, मतदान की बात करें तो दूसरे व अंतिम चरण में जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव और कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजेश राम सहित विभिन्न दलों के कई प्रमुख नेताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इन नेताओं के अलावा, राज्य के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा, जमुई से भाजपा प्रत्याशी व निशानेबाज श्रेयसी सिंह, निर्दलीय उम्मीदवार ज्योति सिंह (भोजपुरी गायक पवन सिंह की पत्नी) ने भी अपने-अपने मतदान केंद्रों पर वोट डाला। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन और कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा भी अपने निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डालकर लोकतंत्र के इस पर्व में शामिल हुए।

3.70 करोड़ से अधिक वोटर 1302 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे

कुल मिलाकर देखें तो दूसरे चरण में तीन करोड़ 70 लाख से ज्यादा मतदाता 20 जिलों की 122 सीटों पर जोर आजमा रहे 1302 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुआई वाली सरकार के आधा दर्जन से अधिक मंत्री भी शामिल हैं।

दूसरे चरण में 45,399 मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए, जिनमें से 40,073 मतदान केंद्र ग्रामीण इलाकों में स्थापित किए गए थे। वोटिंग के दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे और अंतिम समाचार मिलने तक कहीं से किसी अप्रिय घटना सामने नहीं आई थी।

 

You Might Also Like

हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन : अध्यक्ष मो. अजहरुद्दीन अनुशासनहीनता के आरोप में बर्खास्त, सदस्यता भी रद
प्रधानमंत्री मोदी और स्पेन के पीएम सांचेज ने सैन्य विमान बनाने वाले भारत के पहले निजी केंद्र का किया उद्घाटन
पाक पीएम शहबाज शरीफ ने 6 माह में दूसरी बार भारत से बातचीत का दिया प्रस्ताव, बोले – युद्ध अब कोई विकल्प नहीं
पाकिस्तान : पूर्व पीएम बेनजीर भुट्टो के बेटे बिलावल ने ली विदेश मंत्री पद की शपथ
कांग्रेस ने यूपी लोकसभा सीटों के 80 प्रभारियों का किया ऐलान, सुभाष पाल को मिली लखनऊ की कमान, देखें लिस्ट
TAGGED:Bihar electionsnew chapter in Bihar's electoral historyrecord 68.72 percent voter turnoutsecond and final phase Voting
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

NDA MPs Meeting : ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंजा ‘मंगल मिलन’, पीएम मोदी समेत NDA सांसदों ने लहराया तिरंगा

August 11, 2026

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

Ram Mandir: आचार्य इंद्रदेव मिश्र बने राम मंदिर के ‘व्यवस्था प्रमुख’, दिसंबर 2026 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

Share Market Today: कमजोर शुरुआत के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 250 अंक टूटा; निफ्टी 24,550 के नीचे

सरकारी स्कूलों की बदहाली पर अभिजीत दिपके का सवाल- 80 साल बाद भी गांवों के बच्चों को बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं?

Trump Iran Compensation: ट्रंप ने ईरान से मांगा मुआवजा, कहा- मिडिल ईस्ट में मौत और नुकसान की भरपाई करे तेहरान

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

आकाश आनंद ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को कहा ‘अंकल’, कांग्रेस बोली- पहले संविधान पढ़ें

अमित शाह के समर्थन में NDA सांसदों का मार्च, राहुल गांधी से पूछा- झारखंड में छात्रों पर कार्रवाई का जवाब कौन देगा?

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?