1. Home
  2. हिंदी
  3. राजनीति
  4. JNU में नहीं दिखाई जाएगी पीएम मोदी पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री, विश्वविद्यालय प्रशासन ने रद की स्क्रीनिंग
JNU में नहीं दिखाई जाएगी पीएम मोदी पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री, विश्वविद्यालय प्रशासन ने रद की स्क्रीनिंग

JNU में नहीं दिखाई जाएगी पीएम मोदी पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री, विश्वविद्यालय प्रशासन ने रद की स्क्रीनिंग

0
Social Share

नई दिल्ली, 23 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया : द मोदी क्वश्चेन’ देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में नहीं दिखाई जाएगी। जेएनयू कैंपस में इस डॉक्यूमंट्री को 24 जनवरी को छात्रों के एक समूह द्वारा दिखाई जानी थी, जिसकी स्क्रीनिंग को अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने रद कर दिया है। विवि प्रशासन की ओर से इस बाबत जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि इस तरह की अनाधिकृत गतिविधि विश्वविद्यालय में शांति और सद्भाव को भंग कर सकती है।

गौरतलब है कि बीबीसी की इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर भारत में जमकर हंगामा हो रहा है। इसे लेकर भड़के विवाद ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। देश में इसकी स्क्रीनिंग रोकने पर कांग्रेस हालांकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ आवाज उठा रही है। 2002 गुजरात दंगों की पृष्ठभूमि पर बनी यह डॉक्यूमेंट्री तब के राजनीतिक हालात को बयां करती है। उस समय पीएम मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे।

इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर विदेश मंत्रालय ने भी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था कि यह एक प्रौपेगैंडा पीस है। इसका उद्देश्य एक तरह का नजरिया पेश करना है, जिसे लोग पहले ही नकार चुके हैं। वहीं केंद्र सरकार ने डॉक्यूमेंट्री की क्लिप दिखाने वाले ट्विटर और यूट्यूब चैनलों के खिलाफ आदेश जारी किया है। सरकार ने दोनों सोशल मीडिया हैंडल से संबंधित खातों को ब्लॉक करने की अपील भी की है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code