hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: लालू यादव परिवार को जमानत, विधानसभा परिसर में लड्डू बांटने को लेकर बवाल, भाजपा और राजद विधायकों में भिड़ंत
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > लालू यादव परिवार को जमानत, विधानसभा परिसर में लड्डू बांटने को लेकर बवाल, भाजपा और राजद विधायकों में भिड़ंत
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

लालू यादव परिवार को जमानत, विधानसभा परिसर में लड्डू बांटने को लेकर बवाल, भाजपा और राजद विधायकों में भिड़ंत

Vinayak Barot
Last updated: March 15, 2023 6:19 pm
Vinayak Barot
Published: March 15, 2023
Share
SHARE

पटना, 15 मार्च। रेलवे में नौकरी के बदले जमीन के मामले में बुधवार को राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी और बेटी मीसा भारती को दिल्ली के कोर्ट से निजी मुचलका पर जमानत मिलने के बाद पार्टी में ख़ुशी की लहर दौड़ गई।

राजद के तरफ से बिहार में चल रहे विधानमंडल बजट सत्र के दौरान लड्डू का वितरण शुरू कर दिया गया। इसी दौरान सदन की कार्यवाही का विरोध कर रही विपक्षी पार्टी भाजपा के विधायकों को भी लड्डू दिया गया, जिसको लेकर विधानसभा के बाहर जमकर बवाल हुआ। दरअसल, विधायक के निलंबन को लेकर भाजपा विधायक सदन के बाहर धरना दे रहे थे। इसी दौरान शेखपुरा से राजद के विधायक विजय सम्राट भाजपा विधायकों के पास मिठाई बांटने पहुंचे थे।

भाजपा विधायकों का आरोप था, ‘हमने मिठाई लेने से मना किया तो उन्होंने हमारे ऊपर डिब्बा फेंक दिया। इसी दौरान भाजपा विधायक अरुण सिन्हा से कहासुनी हो गई। इसके बाद भी इनलोगों को जबर्दस्ती लड्डू खिलाया गया, जिसके बाद भाजपा के विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने इसका विरोध किया।’

इतना ही नहीं विधायक अरुण कुमार सिन्हा का कुर्ता भी फाड़ दिया गया। नेता विरोधी दल विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राजद के विधायक मनोज यादव लड्डू चलाकर फेंकने लगे। विधायक पवन जायसवाल ने कहा, ‘यह लड्डू जहरीला था। हम लोग इसकी जांच कराएंगे।’

विधायक हरि भूषण ठाकुर बचौल ने कहा, ‘जबर्दस्ती मुझे लड्डू खिलाया जा रहा था। राजद के विधायक सदन के अंदर गुंडागर्दी कर रहे थे। लालू ने जैसी करनी की है, वैसा फल भोग रहे हैं। रेलवे में नौकरी के बदले जमीन के मामले में सीबीआई के पास पर्याप्त सबूत हैं और प्रत्यक्ष को प्रमाण की जरुरत नहीं होती है। सीबीआई के पास इतने साक्ष्य मौजूद हैं जो लालू को जेल पहुंचाने के लिए काफी हैं।

बचौल ने कहा, ‘लालू प्रसाद और उनके परिवार के पास 141 प्लॉट, 30 बिल्डिंग और 6 बड़े घर कहां से आए? इसका हिसाब उन्हें देना चाहिए। लालू ने रेल मंत्री रहते रेलवे में नौकरी दिया और उसके बदले जमीन और फ्लैट लिया, उसी मकान में तेजस्वी यादव रहते हैं। प्रत्यक्ष को किसी प्रमाण की जरूरत नहीं होती है। लालू और उनका परिवार इस मामले में बुरी तरह से घिर चुका है। देश की संपत्ति को जिसने लूटने का काम किया है, उसे वह संपत्ति लौटानी पड़ेगी।’

तेजस्वी यादव के यह कहने पर कि ईडी को ठेंगा मिला है, बचौल ने कहा कि लालू प्रसाद अगर दोषी नहीं थे तो अब तक पांच केस में सजा कैसे मिल चुकी है, उसके बाद भी लोग इसे ठेंगा बता रहे हैं।

You Might Also Like

अयोध्या: प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कुशल मेजबान के रूप में नजर आये सीएम योगी, दिल खोलकर मेहमानों का किया स्वागत
विश्व जूनियर बैडमिंटन : तन्वी शर्मा खिताब से एक कदम दूर, सेमीफाइनल में चीनी शटलर लियू को शिकस्त दी
UP के कानपुर से भिवानी जा रही ‘कालिंदी एक्सप्रेस’ को LPG सिलेंडर से उड़ाने की साजिश! बाल-बाल बचे यात्री
केंद्र सरकार जनजातीय क्षेत्रों के विकास एवं उत्थान के लिए प्रतिबद्ध : गिरिराज सिंह
पीएम मोदी ने नए पंबन पुल का किया उद्घाटन, रामेश्वरम-तांबरम ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
TAGGED:Bail to Lalu Yadav familyclash between BJP and RJD MLAsdistribution of laddoosruckus in assembly premises
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

भारत में कोरोना संकट : लगातार दूसरे दिन 30 हजार से कम नए केस, सक्रिय मामलों में बड़ी गिरावट

Vinayak Barot
Vinayak Barot
September 13, 2021
બોલિવૂડ કિંગખાન ફિલ્મ ‘પઠાણ’ના શૂટિંગમાં પરત ફરવાની તૈયારીમાં, ટ્વિટર પર ફોટો શેર કરીને લખ્યું કંઈક આવું
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी बोले – ईंधन की कीमतों में कमी की खबरें मीडिया फैला रहा, इसमें कोई दम नहीं
टीम इंडिया की युवा ब्रिगेड का जिम्बाब्वे के समक्ष समर्पण, पहले टी20 मुकाबले में 13 रनों से परास्त
તમિલનાડુમાં લોટરી કિંગ સેંટિગો માર્ટન સામે ઈડીની મોટી કાર્યવાહી, 61 ફ્લેટ-88 પ્લોટ કરાયા જપ્ત
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?