hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: दिल्ली आबकारी नीति केस : जमानत पर हाई कोर्ट की रोक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अरविंद केजरीवाल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > दिल्ली आबकारी नीति केस : जमानत पर हाई कोर्ट की रोक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अरविंद केजरीवाल
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली आबकारी नीति केस : जमानत पर हाई कोर्ट की रोक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अरविंद केजरीवाल

Revoi Editor
Last updated: June 23, 2024 7:18 pm
Revoi Editor
Published: June 23, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 23 जून। दिल्ली के कथित आबकारी नीति घोटाला केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार चल रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की है। वह दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा उनकी जमानत पर लगाई गई रोक के खिलाफ शीर्ष अदालत पहुंचे हैं। केजरीवाल के वकीलों ने सोमवार को इस मामले में सुनवाई की अपील की है।

हाई कोर्ट का तरीका कोर्ट द्वारा निर्धारित कानून के स्पष्ट आदेश के विपरीत

सीएम केजरीवाल की ओर से दायर याचिका में कहा गया है, ‘जमानत आदेश पर रोक लगाने के लिए हाई कोर्ट का तरीका कोर्ट द्वारा निर्धारित कानून के स्पष्ट आदेश के विपरीत है और यह उस बुनियादी मौलिक सीमा का उल्लंघन करता है, जिस पर हमारे देश में जमानत के कानून आधारित हैं। सिर्फ इसलिए कि याचिकाकर्ता एक राजनीतिक व्यक्ति है और केंद्र में सत्ता में मौजूदा सरकार का विरोधी है, केवल यह तथ्य उसके खिलाफ झूठा मामला बनाने का आधार नहीं हो सकता। इसके साथ ही याचिकाकर्ता को कानूनी प्रक्रिया से वंचित करने का भी आधार नहीं हो सकता।’

‘हाई कोर्ट के आदेश से न्याय को पहुंची चोट‘

याचिका में यह भी कहा गया है कि कोर्ट के इस आदेश ने न्याय को चोट पहुंचाई ही है, साथ ही इससे याचिकार्ता को भी दुख पहुंचा है। कोर्ट के इस आदेश को एक पल के लिए भी जारी नहीं रखा जाना चाहिए। अदालत ने बार-बार यह माना है कि स्वतंत्रता से एक दिन के लिए भी वंचित होना ज्यादती है।

याचिका में सुप्रीम कोर्ट से अपील की गई है कि वह इस मामले में हस्तक्षेप करे और हाई कोर्ट द्वारा पारित आदेश को रद करने के साथ-साथ रोक लगाए। इसके साथ ही न्याय के हित में याचिकाकर्ता की तत्काल रिहाई का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। हाई कोर्ट ने उन मानदंडों को नजरअंदाज कर दिया है, जो जमानत रद करने के लिए एक आवेदन पर निर्णय लेने के लिए जरूरी हैं। इसलिए, जमानत देने वाले आदेश पर रोक लगाने वाला आदेश एक दिन के लिए जारी नहीं रह सकता।

निचली अदालत ने दी थी जमानत, हाई कोर्ट ने लगाई रोक

गौरतलब है कि शराब घोटाला मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निचली अदालत से मिली जमानत पर हाई कोर्ट ने रोक लगा दी है। हाई कोर्ट ने मामले की सुनवाई तक जमानत पर रोक लगाई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने केजरीवाल की जमानत पर रिहाई के आदेश को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी थी।

हाई कोर्ट में सुनवाई लंबित

ईडी ने अपनी एसएलपी में कहा है कि जांच के महत्वपूर्ण पड़ाव पर केजरीवाल को रिहा करने से जांच पर असर पड़ेगा क्योंकि केजरीवाल मुख्यमंत्री जैसे अहम पद पर हैं। इस पर हाई कोर्ट ने केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी की उस दलील को ठुकरा दिया, जिसमें कहा गया कि याचिका पर जल्द सुनवाई की जरूरत नहीं है। इस बीच जस्टिस सुधीर जैन ने कहा कि जब तक हाई कोर्ट में सुनवाई लंबित है, तब तक निचली अदालत का आदेश प्रभावी नहीं होगा।

You Might Also Like

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर 10 लाख पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार नेपाल
Land For Jobs Scam: ED ने तेजस्वी को किया तलब, आज दिल्ली में हो सकते हैं पेश
शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 1000 अंक चढ़ा, निफ्टी 25500 के पार पहुंचा
यूएन में भारत का पाकिस्तान पर तीखा प्रहार, अफगान नागरिकों पर हमलों को बताया अमानवीय
बॉलीवुड : ‘ओह माय गॉड 2’ में भगवान शिव की भूमिका में नजर आयेंगे अक्षय कुमार
TAGGED:Arvind kejriwalDelhi cmDelhi Excise Policy CaseHigh Court's stay on bailKejriwal reaches Supreme Court
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयहिन्दी

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

August 8, 2026

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?