विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. 2 से 8 अक्टूबर तक निकालेगा ‘लोकतंत्र बचाओ’ मार्च, बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग

नई दिल्ली, 30 सितम्बर। विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. ने बुधवार को चुनाव आयोग के मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन के लिए कई कार्यक्रमों की घोषणा की।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राष्ट्रीय राजधानी में आहूत इंडी गठबंधन की बैठक के बाद कहा कि विपक्षी पार्टियां दो अक्टूबर को ‘लोकतंत्र बचाओ’ मार्च निकालेंगी और छह अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च करेंगी। इसी क्रम में विपक्ष दो से आठ अक्टूबर तक जिला स्तर पर ‘लोकतंत्र बचाओ’ मार्च निकालेगा और जिला मजिस्ट्रेट के दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन करेगा।

इंडिया ब्लॉक की बैठक में 20 पार्टियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया

मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया कि बैठक में 20 पार्टियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया, जिसमें शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन वर्चुअल रूप से शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों ने एकजुट रहने और मजबूती से लड़ने की ज़रूरत पर चर्चा की। गौरतलब है कि गठबंधन ने पहले बुधवार को मार्च निकालने की योजना बनाई थी, लेकिन सभी विपक्षी सांसदों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए इसे टालने का फ़ैसला किया।

अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में राष्ट्रपति से मुलाकात का समय मांगेंगे

इसी क्रम में विपक्षी दल अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में भारत के राष्ट्रपति से मिलने का समय भी मांगेंगे और इस अभियान के तहत पांच बड़ी रैलियां आयोजित करेंगे। खरगे ने कहा कि इन कार्यक्रमों में आम लोग, युवा, इंडिया ब्लॉक की पार्टियां, एनजीओ और ‘एकता और लोकतंत्र’ के लिए काम करने वाले संगठन शामिल होंगे।

इंडिया ब्लॉक ने एसआईआर प्रक्रिया से जुड़े सभी मुद्दों पर जल्द सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट से अपील करने का भी फैसला किया। खरगे ने आगे कहा कि विपक्ष मांग करेगा कि सभी चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular