hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: आईओए के रवैये से नाराज अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने भारत को निलंबित करने की दी धमकी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > आईओए के रवैये से नाराज अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने भारत को निलंबित करने की दी धमकी
खेलहिन्दी

आईओए के रवैये से नाराज अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने भारत को निलंबित करने की दी धमकी

Vinayak Barot
Last updated: July 22, 2022 3:52 pm
Vinayak Barot
Published: July 22, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 22 जुलाई। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर नाराजगी जाहिर की है ओलंपिक फोल्ड से भारत को निलंबित करने की धमकी दे दी है। आईओए की ओर से दिसंबर, 2021 से लंबित चुनाव नहीं कराने, बाहरी हस्तक्षेप और अदालती चक्कर की वजह से आईओसी ने ऐसा कदम उठाने की बात कही है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आईओए की कार्यकारी परिषद के सदस्यों को भेजे एक पत्र में संयुक्त रूप से आईओसी और एशिया ओलंपिक परिषद (ओसीए) ने स्वायत्तता और ओलंपिक चार्टर के उल्लंघन के मुद्दे को उठाया है।

आईओए से बैठक आहूत कर चुनाव की तिथि घोषित करने को कहा

आईओसी के पत्र में कहा गया है, ‘आईओसी और ओसीए बड़ी चिंता के साथ आईओए को प्रभावित करने वाली घटनाओं पर नजर रखे हुए हैं। यह कहना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कई कानूनी कार्यवाही शुरू हो गई है, जिससे अब तक केवल देरी हुई है और अनावश्यक जटिलताएं पैदा हुई हैं। हमारी सिफारिश है कि आईओए को इन संस्थागत मुद्दों को हमारे प्रस्तावों और सामान्य दृष्टिकोण के अनुसार आंतरिक रूप से हल करना चाहिए था। इसी वजह से हम आपसे आईओए ईसी की एक बैठक बुलाने का आग्रह करते हैं, जिसके बाद आईओए की जनरल असेंबली की एक विशेष बैठक बुलाई जाती है, ताकि इस स्थिति की समीक्षा की जा सके और चुनावों की तारीख की पुष्टि की जा सके।’

इस पत्र पर आईओसी के ओलंपिक सॉलिडेरिटी और एनओसी संबंधों के निदेशक जेम्स मैक्लियोड और ओसीए के महानिदेशक और तकनीकी निदेशक हुसैन अल-मुसल्लम के संयुक्त रूप से हस्ताक्षर हैं।

आईओए ने चुनाव नहीं कराए तो होगा निलंबन

आईओसी ने कहा कि आने वाले हफ्तों में अगर भारतीय ओलंपिक संघ अपने दायित्वों को पूरा करने में विफल रहता है और चुनावों को ठीक से आयोजित करने में असमर्थ होता है, तो आईओसी को निलंबन सहित उचित उपायों पर विचार करने के लिए मजबूर होना होगा।

आईओए व एफआईएच अध्यक्ष बत्रा के इस्तीफे के बाद आईओसी ने भेजा कड़ा संदेश

आईओसी की ओर से ये कड़ा संदेश तब आया, जब नरिंदर बत्रा ने इसी हफ्ते आईओए और अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के अध्यक्ष के साथ-साथ आईओसी के सदस्य के रूप में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। बत्रा ने आईओए का अध्यक्ष बनाए रखने की उनकी अपील को दिल्ली हाई कोर्ट के दो जजों की बेंच द्वारा खारिज किए जाने के बाद इस्तीफा दिया था। वहीं, हाल में दिल्ली और जम्मू में बत्रा के कई आवास और कार्यालयों पर सीबीआई के छापे भी मारे गए थे।

गौरतलब है कि आईओए चुनाव 14 दिसंबर, 2021 को होने वाले थे। हालांकि, बत्रा खेमे और महासचिव राजीव मेहता के नेतृत्व में एक अन्य समूह दोनों आईओए पर नियंत्रण के लिए कोर्ट में चले गए थे। आईओए चुनावों के मुद्दे पर अदालत ने मामले को अभी 26 जुलाई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है। हालांकि अब आईओसी द्वारा बाहरी हस्तक्षेप के लिए निलंबन की धमकी जारी करने के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय ओलंपिक संघ आगे क्या कदम उठाता है।

You Might Also Like

अहमदाबाद : क्राइम ब्रांच ने सीरियाई गिरोह का भंडाफोड़ किया, ‘गाजा पीड़ित’ बनकर मस्जिदों से हो रही थी वसूली
कारोबार: गेहूं-चीनी मजबूत, चावल नरम, दालों में घट-बढ़, खाद्य तेल महंगे
सोनिया गांधी ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, लोकसभा में तय किया 25 वर्षों का लंबा सफर
कर्नाटक में 12 जनवरी से राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
यूपी चुनाव : भाजपा ने फोटो ट्वीट कर सपा पर बोला हमला, कहा- ‘बबुआ’ के करीबी निकले आतंकी के अब्बाजान
TAGGED:indiaIndian Olympic AssociationInternational Olympic CommitteeIOAioc
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
उत्तरप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

August 10, 2026

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?