Homeहिन्दीचुनावभारत देश के अंदरूनी मामलों पर फिर बोला अमेरिका, फ्रीज किए गए...

भारत देश के अंदरूनी मामलों पर फिर बोला अमेरिका, फ्रीज किए गए कांग्रेस खातों का किया जिक्र

नई दिल्ली, 28 मार्च। अमेरिका ने फिर भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी की है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के मामले में अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि वे इस मुद्दे के लिए निष्पक्ष, पारदर्शी और समय पर कानूनी प्रक्रियाओं को प्रोत्साहित करते हैं।

मिलर ने एक प्रेस वार्ता में कहा, “हम इन घटनाओं को बारीकी से नजर रख रहे हैं। हम निष्पक्ष, पारदर्शी और समय पर कानूनी प्रक्रियाओं का समर्थन करते हैं।” इसके अलावा, उन्होंने कांग्रेस के फ्रीज बैंक खातों के मामले पर भी टिप्पणी की। इस संबंध में उन्होंने ये भी कहा, “हमने जो कुछ भी कहा है, वो सार्वजनिक तौर पर दिया गया बयान है। इससे किसी को आपत्ति होनी चाहिए।”

यह बयान देने से पहले भारत ने अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता की बयानों पर कड़ी आपत्ति जताई थी। भारतीय विदेश मंत्रालय ने देश की कानून प्रणाली का समर्थन करते हुए कहा था कि वे कानून की स्वतंत्रता पर जोर देते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments