hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कांग्रेस ने आईपीएस अधिकारी की पत्नी को दिया टिकट, भाजपा ने EC से की पति के ट्रांसफर की मांग
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > कांग्रेस ने आईपीएस अधिकारी की पत्नी को दिया टिकट, भाजपा ने EC से की पति के ट्रांसफर की मांग
चुनावराष्ट्रीयलोकसभा चुनाव 2024हिन्दी

कांग्रेस ने आईपीएस अधिकारी की पत्नी को दिया टिकट, भाजपा ने EC से की पति के ट्रांसफर की मांग

Vinayak Barot
Last updated: March 28, 2024 12:22 pm
Vinayak Barot
Published: March 28, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 28 मार्च। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर कांग्रेस ने कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ लोकसभा क्षेत्र से अंजलि निंबालकर को टिकट दिया है। हालांकि, उनको टिकट मिलते ही विवाद पैदा हो गया है। दरअसल, अंजलि निंबालकर के पति हेमंत निंबालकर एक IPS अधिकारी हैं और वह वर्तमान में कर्नाटक के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के आयुक्त पद पर हैं। ऐसे में भाजपा ने चुनाव आयोग से जल्द से जल्द हेमंत निंबालकर का ट्रांसफर करने का अनुरोध किया है।

तत्काल ट्रांसफर करें- भाजपा
भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के आयुक्त हेमंत निंबालकर का तत्काल ट्रांसफर करने का अनुरोध किया है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि हेमंत निंबालकर ने अपनी ताकत का इस्तेमाल करते हुए अपनी पत्नी को उत्तर कन्नड़ लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनवाया है।

भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा कि हमें जानकारी मिली है कि हेमंत निंबालकर अपनी पत्नी व लोकसभा उम्मीदवार अंजलि निंबालकर की ओर से प्रचार कर रहे हैं। भाजपा ने चुनाव आयोग को लिखी अपनी चिट्ठी में अनुरोध किया है कि हेमंत निंबालकर का तुरंत ट्रांसफर किया जाए और निष्पक्ष चुनाव होने दिया जाए।

कर्नाटक में कब होंगे लोकसभा चुनाव?
चुनाव आयोग के नोटिफिकेशन के अनुसार, लोकसभा चुनाव 2024 का आयोजन इस बार 7 चरण में किया जा रहा है। पहला चरण- 19 अप्रैल, दूसरा चरण- 26 अप्रैल, तीसरा चरण- 7 मई, चौथा चरण- 13 मई, पाचवां चरण – 20 मई, छठा चरण- 25 मई और सातवां चरण – 1 जून को होगा। कर्नाटक की 28 सीटों पर दूसरे और तीसरे चरण में चुनाव होंगे। चुनाव के नतीजे 4 जून को जारी किए जाएंगे।

You Might Also Like

संसद सत्र से पहले सदस्यों का ग्रुप फोटो सेशन, पहली पंक्ति में प्रधानमंत्री मोदी के साथ मौजूद थे ये दिग्गज
उत्तराखंड: सीएम धामी के निर्देश- बनफुलपुरा के अराजक तत्वों के खिलाफ करें कड़ी कार्रवाई
भारत का एक और सख्त फैसला – पाकिस्तान के लिए बंद किया अपना एयरस्पेस
शरद पवार का दावा – ‘2014 से भाजपा के एक भी नेता ने ED की काररवाई का सामना नहीं किया’
सीएम एकनाथ शिंदे की घोषणा – महाराष्ट्र में दोगुनी होगी ‘लाडकी बहिन’ योजना की राशि
TAGGED:BJPCOngressDemandsIPS OFFICERticketWife
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

August 8, 2026

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?