Homeहिन्दीराष्ट्रीयसीएम योगी पर अखिलेश का तंज- दूसरों को चुनौती देनेवाले मथुरा से...

सीएम योगी पर अखिलेश का तंज- दूसरों को चुनौती देनेवाले मथुरा से गुजरती यमुना में आचमन करके दिखा दें

लखनऊ, 24 जनवरी। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को यमुना नदी में दिल्ली सरकार के मंत्रियों के साथ नहाने की चुनौती देने के एक दिन बाद शुक्रवार को उन पर तंज किया है।

सपा प्रमुख ने ‘एक्स’ पर बिना किसी का नाम लिए एक पोस्ट में कहा, “दूसरों को चुनौती देनेवाले अपने प्रदेश में मथुरा से गुजरती यमुना जी में आचमन करके दिखा दें।” अखिलेश यादव की इस टिप्पणी को योगी आदित्यनाथ पर इसलिए तंज माना गया क्योंकि दिल्ली की एक चुनावी जनसभा में योगी आदित्यनाथ ने केजरीवाल को सीधी चुनौती दी थी, “ मैंने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ कुंभ में स्नान किया क्या आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल अपने मंत्रियों के साथ यमुना में नहा सकते हैं।”

यमुना नदी को गंदे नाले में तब्दील करने का आरोप लगाते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा था, “अगर उनमें कोई नैतिक साहस है तो उन्हें जवाब देना चाहिए।” बुधवार को उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल के सदस्यों ने प्रयागराज में संगम में डुबकी लगायी थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments