अजिंक्य शिंदे के हाथों में अब CJP आंदोलन का नेतृत्व, हिरासत के बाद सामने आया दिपके का प्री-रिकॉर्डेड वीडियो

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर। राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनत पार्टी (CJP) के शनिवार को प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले ही हिरासत में लिए जाने के बाद पार्टी संस्थापक अभिजीत दिपके का एक प्री-रिकॉर्डेड वीडियो संदेश सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि उन्हें हिरासत में लिए जाने के बाद अब अजिंक्य शिंदे आंदोलन का नेतृत्व करेंगे।

वीडियो में दिपके कह रहे हैं – ‘अगर आप ये वीडियो देख रहे हैं तो इसका मतलब है कि मैं, आशुतोष रांका और सौरव दास तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ऐसी स्थिति में अब इस आंदोलन को आंजिक्य शिंदे लीड करेंगे।’

गौरतलब है कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले ही दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) संस्थापक अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया गया है। सीजेपी ने पुलिस की काररवाई की निंदा की है।

चाहे नेतृत्व हो या नहीं, प्रदर्शन जारी रहेगा – दिपके

अभिजीत दिपके ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा इंदिरा गांधी के समय भी नहीं हुआ था। दिपके ने इसे इंदिरा गांधी सरकार से भी खराब स्थिति बताया और कहा कि वे गिरफ्तारी के लिए तैयार हैं।

वहीं, सीजेपी ने एक प्रेस वक्तव्य में कहा कि वह अपने रुख पर अडिग है। पार्टी का कहना है कि मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। सीजेपी ने साफ कहा है कि चाहे नेतृत्व साथ हो या नहीं, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

CJP ने लोगों से की प्रोटेस्ट में शामिल होने की अपील

सीजेपी की ओर से जारी प्रेस रिलीज में लोगों से आगे आकर प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की गई है। इसमें कहा गया है, ‘CJP का नेतृत्व देश के युवाओं और हर नागरिक से आग्रह करता है कि वे आगे आएं और महात्मा गांधी और डॉ. बी.आर. अंबेडकर के सिद्धांतों पर इस आंदोलन का नेतृत्व करें।’

विमान से ही हिरासत में लिए गए थे दिपके

उल्लेखनीय है कि दिल्ली पुलिस ने CJP संस्थापक दिपके को IGI एयरपोर्ट पर विमान के अंदर से ही हिरासत में ले लिया था। दिपके के अलावा सौरव दास और आशुतोष रांका को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधिकारियों के विमान में दाखिल होते ही अंदर हंगामे की स्थिति बन गई। पुलिस और सीजेपी नेताओं के बीच बातचीत हुई और इसके बाद तीनों को हिरासत में ले लिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular