CJP आंदोलन पर भाजपा का प्रहार, संबित पात्रा बोले- ‘राजधानी को बंधक बनाने की कोशिश फ्लॉप हुई’

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर। कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के बीच भाजपा सांसद संबित पात्रा ने जंतर-मंतर पर हुए घटनाक्रम को लेकर विपक्ष और प्रदर्शनकारियों पर प्रहार करते हुए कहा कि जंतर-मंतर पर जो हो रहा है, वह भारत की कहानी नहीं है।

संबित पात्रा ने कहा, ‘भारत शांत है और राजधानी को बंधक बनाने का अराजक तत्वों का फ्लॉप शो ध्वस्त हो गया है।’ उन्होंने आरोप लगाया कि भारत और राजधानी को बंधक बनाने की कोशिश थी। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान मारपीट, आगजनी और लड़ाई कराने की कोशिश की गई, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

भीड़तंत्र पर लोकतंत्र की जीत हुई

पात्रा ने इसे भीड़तंत्र पर लोकतंत्र की जीत करार देते हुए कहा कि आगजनी, मारपीट, सड़कों पर लड़ाई की कोशिश थी, लेकिन आज भीड़तंत्र पर लोकतंत्र की जीत हुई। उन्होंने कहा कि जिस तरह आज सारा विषय काबू में है, उससे साबित होता है कि अराजकतावादी विफल हैं और उनका यह प्रयास सफल नहीं होगा।

भाजपा सांसद ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हए कहा कि कुछ दिनों पहले कांग्रेस पार्टी ने बंद बुलाया था, आज किसी दूसरी पार्टी ने प्रदर्शन किया है और 12 तारीख को अन्य पार्टी ने प्रदर्शन का आह्वान किया है। उन्होंने कहा, ‘अराजक तत्वों के अंदर भी अराजकता है।’

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular