न्यू चंडीगढ़, 27 मई। किशोरवय सनसनी वैभव सूर्यवंशी की छक्कों से भरपूर रिकॉर्डतोड़ पारी (97 रन, 29 गेंद, 12 छक्के, पांच चौके) व ध्रुव जुरेल के विस्फोटक पचासे (50 रन, 21 गेंद, तीन छक्के, पांच चौके) के बाद सुपरफास्ट अंग्रेज पेसर जोफ्रा आर्चर (3-58) ने फिर हनक दिखाई। नतीजा सामने था, जब राजस्थान रॉयल्स (RR) ने बुधवार की रात यहां टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के एलिमिनेटर में 47 रनों की जीत से न सिर्फ सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की चुनौती तोड़ दी वरन खुद गुजरात टाइटंस (GT) से क्वालीफायर 2 में मुकाबले का अधिकार पा लिया।
Rajasthan Royals march on! 🩷
Vaibhav Sooryavanshi's excellence with the bat & Jofra Archer's ruthlessness with the ball proved to be the deciding factor. 🔥
They will meet #GT in the TATA IPL Qualifier 2. ⚔️#SRHvsRR #TATAIPL | [Vaibhav Sooryavanshi, Chris Gayle] pic.twitter.com/mxA4bo4Q93
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 27, 2026
शतक से चूके सूर्यवंशी व जुरेल के पचासों से राजस्थान 243 रनों तक पहुंचा
महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी पर बाध्य राजस्थानी टीम ने तीव्रतम शतक से तीन रनों से चूके ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ वैभव व यशस्वी जायसवाल (29 रन, 29 गेंद, चार चौके) की तूफानी शतकीय भागीदारी और फिर जुरेल व कप्तान रियाग पराग (26 रन, 12 गेंद, दो छक्के, दो चौके) की त्वरित पारियों से आठ विकेट पर 243 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
He enjoys the game, and we enjoy the show! 😁🍿#TATAIPL | #Eliminator | #TheFinalLeap | #SRHvRR pic.twitter.com/PSfXojTzIE
— IndianPremierLeague (@IPL) May 27, 2026
𝐓𝐡𝐞 𝐖𝐢𝐧𝐧𝐞𝐫 𝐓𝐚𝐤𝐞𝐬 𝐈𝐭 𝐀𝐥𝐥…#TATAIPL #VaibhavSooryavanshi #SRHvsRR pic.twitter.com/SClpCnz3dt
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 27, 2026
आर्चर एंड कम्पनी के सामने सनराइजर्स 196 रनों पर सीमित
जवाबी काररवाई में आर्चर, रवींद्र जडेजा (2-21), नांद्रे बर्गर (2-26) व सुशांत मिश्र (2-21) की धारदार गेंदबाजी के सामने एसआरएच की टीम 19.2 ओवरों में 196 रन पर सिमटने के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई। नीतीश कुमार रेड्डी (38 रन, 20 गेंद, दो छक्के, तीन चौके) सर्वोच्च स्कोरर रहे जबकि सलिल अरोड़ा (35 रन, 21 गेंद, दो छक्के, दो चौके) व ईशान किशन (33 रन, 11 गेंद, तीन छक्के, तीन चौके) ने भी उपयोगी पारियां खेलीं, लेकिन टीम कभी भी लक्ष्य हासिल करने की स्थिति में नहीं दिखी।
Dominant with the bat 🔥
Clinical with the ball 👌@rajasthanroyals will next play for a place in the #Final 🩷Scorecard ▶️ https://t.co/OBIYYIuhbt #TATAIPL | #Eliminator | #TheFinalLeap | #SRHvRR pic.twitter.com/ltlBLaZ4Y0
— IndianPremierLeague (@IPL) May 27, 2026
राजस्थान की 29 मई को इसी ग्राउंड पर GT से क्वालीफायर 2 में टक्कर
रॉयल्स की टीम शुक्रवार को इसी ग्राउंड पर दूसरे क्वालीफायर में यहीं गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी, जिसे 24 घंटे पहले क्वालीफायर गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। टाइटंस बनाम रॉयल्स मुकाबले की विजेता टीम 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आरसीबी को खिताबी चुनौती देगी।
Qualifier 2 is officially locked in! 🔒
One final hurdle to the summit clash 🎟️#TATAIPL | #Qualifier2 | #TheFinalLeap | #GTvRR pic.twitter.com/y73BAkfWXC
— IndianPremierLeague (@IPL) May 27, 2026
वैभव ने प्लेऑफ में रैना संग संयुक्त रूप से तीव्रतम पचासे पर नाम लिखाया
खैर, एलिमिनेटर की बात करें तो बिहार के 15 वर्षीय किशोर वैभव ने कुछ वैसा ही जलवा बिखेरा, जैसा अंदाज मंगलवार को क्वालीफायर 1 में गुजरात के खिलाफ नाबाद 93 रनों की धुआंधार पारी के दौरान आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने दिखाया था। सूर्यवंशी ने शुरुआत से ही ऐसी रफ्तार पकड़ी कि खुद विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए विख्यात यशस्वी एक छोर पर खड़े नजर आ गए। वैभव ने सिर्फ 16 गेंदों पर पचासा पूरा किया और प्लेऑफ में तीव्रतम अर्धशतक पर सुरेश रैना (2014 क्वालीफायर 2) के साथ संयुक्त रूप अपना नाम लिखाया। इसी क्रम में पॉवरप्ले में 80 रन उड़ चुके थे।
Fast. Faster. Vaibhav Sooryavanshi 🔥
Updates ▶️ https://t.co/OBIYYIuhbt #TATAIPL | #Eliminator | #TheFinalLeap | #SRHvRR pic.twitter.com/hhCYwHVQHr
— IndianPremierLeague (@IPL) May 27, 2026
He's always aiming for the stars 💫
Relive his record-breaking six ▶️ https://t.co/7D6JymqfsM#TATAIPL | #Eliminator | #TheFinalLeap | #SRHvRR | @rajasthanroyals pic.twitter.com/8YODkB5QJy
— IndianPremierLeague (@IPL) May 27, 2026
क्रिस गेल के 59 छक्कों का रिकॉर्ड पीछे छूटा
पारी के दौरान 12 छक्कों की बौछार करने के साथ ही मौजूदा सत्र में वैभव अब तक कुल 65 छक्के जड़ चुके हैं। ये टी20 टूर्नामेंट में किसी बल्लेबाज के सर्वाधिक छक्के है। इस क्रम में वैभव ने पूर्व कैरेबियाई दिग्गज क्रिस गेल का 59 छक्कों का रिकॉर्ड (आईपीएल 2012) तोड़ा। दिलचस्प तो यह है कि गेल ने 59 छक्कों के लिए 456 गेंदें खेली थीं और वैभव ने इस सत्र में अब तक 266 गेंदें खेली हैं।
1⃣0⃣0⃣% pure box office 🍿
Vaibhav Sooryavanshi is named the Player of the Match 🏅
Relive his knock ▶️ https://t.co/LvujhtkB58 #TATAIPL | #Eliminator | #TheFinalLeap | #SRHvRR pic.twitter.com/9rLfJrJQd5
— IndianPremierLeague (@IPL) May 27, 2026
सूर्यवंशी व यशस्वी ने सिर्फ 49 गेंदों पर ठोक दिए 125 रन
आईपीएल की किसी पारी में 90 या उससे ज्यादा रन बनाने के दौरान 334.48 के सर्वोच्च स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाले सूर्यवंशी व यशस्वी के बीच पहले विकेट के लिए सिर्फ 49 गेंदों पर 125 रनों की भागीदारी अंतत: आठवें ओवर की अंतिम गेंद पर टूटी, जब एसआरएच के सबसे सफल गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे (3-54) ने वैभव की सर्वाधिक यादगार पारियों में एक का अंत कर दिया, जो तीव्रतम शतक के गेल के रिकॉर्ड (30 गेंद) से सिर्फ एक शॉट के फासले पर रह गए। हिंगे की शॉर्ट गेंद पर अपरकट लगाने की कोशिश में गेंद वैभव के बल्ले के ऊपरी किनारे से लगकर डीप थर्ड मैन की ओर गई, जहां रविचंद्रन स्मरण ने कोई गलती नहीं की।
ध्रुव जुरेल व रियान पराग ने 21 गेंदों पर उड़ाए 55 रन
यशस्वी भी जल्द ही शिवांग कुमार (1-19) के शिकार बन गए। लेकिन जुरेल ने उतरते ही रफ्तार पकड़ ली और रियान पराग संग 21 गेंदों पर ही 55 रन ठोक दिए। इन दोनों के रहते यही प्रतीत हो रहा था कि राजस्थानी टीम 250 रनों का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी। लेकिन हिंगे ने 14वें ओवर में 192 के स्कोर पर जुरेल को लौटाया तो फिर कोई बल्लेबाज नहीं जम सका और 37 गेंदों पर पांच विकेटों के पतन के साथ सिर्फ 51 रन जुड़ सके।
गेंदबाजों को देखें तो हिंगे ने भले ही तीन विकेट निकाले। लेकिन कप्तान पैट कमिंस ने 64 व साकिब हुसैन ने 52 रन लुटाने के बावजूद विकेटहीन रहे। शिवांग के अलावा नीतीश कुमार रेड्डी व ईशान मलिंगा को भी एक-एक सफलता मिली।
2️⃣ early wickets, 1️⃣ signature celebration 🫶
Updates ▶️ https://t.co/OBIYYIuhbt #TATAIPL | #Eliminator | #TheFinalLeap | #SRHvRR pic.twitter.com/PdzGUqHPz5
— IndianPremierLeague (@IPL) May 27, 2026
आर्चर ने पॉवरप्ले में अभिषेक, किशन व हेड के रूप में 3 शीर्ष बल्लेबाजों को लौटाया
कठिन लक्ष्य का पीछा करने उतरे सनराइजर्स की शुरुआत खराब रही और पांचवें ओवर में 57 रनों के भीतर चार विकेट गंवा दिए। इनमें सबसे ज्यादा चोट पहुंचाई जोफ्रा आर्चर ने, जिन्होंने बीते रविवार को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ अपनी टीम को प्लेऑफ में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। आज भी उन्होंने पॉवरप्ले में शीर्ष तीन बल्लेबाजों – अभिषेक शर्मा (शून्य), ईशान किशन (33 रन, 11 गेंद, तीन छक्के, तीन चौके) व ट्रैविस हेड (17 रन, आठ गेंद, एक छक्का, दो चौके) को मायूस कर दिया।
Wicket-taking party continues 🔢
It's all @rajasthanroyals at the moment 🩷#SRH 71/4 after 6 overs in the chase
Updates ▶️ https://t.co/OBIYYIuhbt #TATAIPL | #Eliminator | #TheFinalLeap | #SRHvRR pic.twitter.com/h8124Eljsm
— IndianPremierLeague (@IPL) May 27, 2026
किशन व हेड ने 15 गेंदों पर 51 रन ठोके
हालांकि पारी की दूसरी ही गेंद पर अभिषेक के लौटने के बाद किशन व हेड ने चौकों-छक्कों की बौछार शुरू की और 15 गेंदों पर ही 51 रन जुड़ गए। फिलहाल आर्चर ने लगातार ओवरों में दोनों को ही लौटाकर टीम को राहत दिलाई। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे ओवर में रविचंद्रन स्मरण (एक) को बर्गर लपेट चुके थे।
हेनरिच क्लासेन (18 रन, 10 गेंद, एक छक्का, दो चौके) भी ज्यादा दूर नहीं जा सके और यश राज पुंजा (1-39) की गेंद पर पगबाधा हो गए (5-81)। इसके बाद नीतीश व सलिल ने 24 गेंदों पर 56 रनों की सबसे बड़ी भागीदारी की। लेकिन इन दोनों की जडेजा ने विदाई की तो फिर शिवांग कुमार (27 रन, 24 गेंद, तीन चौके) सिर्फ पराजय का अंतर कम कर सके।

