hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सौरभ और द्रविड़ पर खुलासे के बाद ऋद्धिमान साहा ने एक पत्रकार पर लगाया धमकी देने का आरोप
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > सौरभ और द्रविड़ पर खुलासे के बाद ऋद्धिमान साहा ने एक पत्रकार पर लगाया धमकी देने का आरोप
खेलहिन्दी

सौरभ और द्रविड़ पर खुलासे के बाद ऋद्धिमान साहा ने एक पत्रकार पर लगाया धमकी देने का आरोप

Vinayak Barot
Last updated: February 20, 2022 6:49 pm
Vinayak Barot
Published: February 20, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 20 फरवरी। श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया से बाहर किए जाने के बाद  विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा चर्चा में हैं। उन्होंने पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) प्रमुख सौरभ गांगुली व राष्ट्रीय कोच राहुल द्रविड़ को लेकर बड़े खुलासे किए और फिर एक अन्य ट्वीट के जरिए दावा किया कि किसी पत्रकार ने उन्हें इंटरव्यू देने के लिए धमकी दी है।

टेस्ट प्रारूप में भारतीय टीम का लंबे समय से हिस्सा रहे 37 वर्षीय अनुभवी विकेटकीपर साहा ने एक चैट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उनकी मानें तो पत्रकार ने कथित तौर पर उन्हें इंटरव्यू देने के लिए धमकाया था।

चैट के स्क्रीनशॉट में लिखा है, ‘मेरे साथ एक इंटरव्यू करोगे। अच्छा होगा। उन्होंने एक विकेटकीपर चुना है। जो भी सर्वश्रेष्ठ बेस्ट हो। आपने 11 पत्रकारों को चुनने की कोशिश की, जो मेरे हिसाब से सर्वश्रेष्ठ नही हैं। आपको उसे चुनना चाहिए, जो आपकी मदद कर सकता है। आपने मुझे कॉल नहीं किया। मैं दोबारा आपका इंटरव्यू कभी नहीं लूंगा। मैं बेइज्जती को आसानी से नहीं लेता और मैं इसे याद रखूंगा।’

After all of my contributions to Indian cricket..this is what I face from a so called “Respected” journalist! This is where the journalism has gone. pic.twitter.com/woVyq1sOZX

— Wriddhiman Saha (@Wriddhipops) February 19, 2022

साहा ने मैसेज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘भारतीय क्रिकेट में मेरे इतने योगदान के बाद एक ‘सम्मानित’ पत्रकार से मुझे इस तरह की चीजों का सामना करना पड़ रहा है! पत्रकारिता यहां तक जा पहुंची है।’

गौरतलब है कि साहा आखिरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में खेले थे। दक्षिण अफ्रीका में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में वह भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन एकादश में शामिल नहीं किए गए। वह रणजी ट्रॉफी से भी नाम वापस ले चुके हैं क्योंकि उन्हें टीम प्रबंधन की ओर से बताया गया कि भारतीय टीम में चयन के लिए उनके नाम पर विचार नहीं किया जाएगा।

‘कोच राहुल द्रविड़ ने संन्यास के बारे में सोचने का सुझाव दिया था‘

इसके पूर्व शनिवार को ऋद्धिमान ने मीडिया के सामने विस्फोटक खुलासा करते हुए कहा था, ‘टीम प्रबंधन ने मुझसे कहा कि अब मेरे नाम पर विचार नहीं किया जाएगा। मैं यह तब तक नहीं बता सकता था क्योंकि मैं भारतीय टीम के सेटअप का हिस्सा था। यहां तक ​​कि कोच राहुल द्रविड़ ने भी सुझाव दिया कि मैं संन्यास लेने के बारे में सोचना शुरू कर दूं।’

‘गांगुली ने मैसेज कर मुझे टीम में जगह के लिए चिंता नहीं करने को कहा था‘

सौरभ गांगुली का जिक्र करते हुए साहा ने कहा, ‘न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में चोटिल होने के बाद मैंने भारत को संकट से उबारते हुए 61 रनों की महत्वपूर्ण नाबाद पारी खेली थी। गांगुली ने तब ह्वाट्सएप पर उस पारी के लिए मुझे बधाई देते हुए कहा था कि जब तक वह बीसीसीआई प्रमुख रहेंगे, मुझे टीम में अपनी जगह को लेकर चिंता नहीं करनी चाहिए। इस तरह गांगुली के मैसेज करने से मेरा आत्मविश्वास भी काफी बढ़ा था। लेकिन अब मुझे यह समझ नहीं आ रहा कि इतनी जल्दी सब कुछ कैसे बदल गया।’

You Might Also Like

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे मॉरिशस, एयरपोर्ट पर पीएम नवीन रामगुलाम ने किया भव्य स्वागत, राष्ट्रीय समारोह में होंगे शामिल
वरिष्ठ नागरिकों की प्रधानमंत्री वय वंदना योजना बंद होने जा रही, 31 मार्च तक उठा सकते हैं इस योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से कार सवार 6 लोगों की मौत, एक घायल
महाराष्ट्र चुनाव : अमित शाह ने जारी किया भाजपा का घोषणा पत्र, कहा – बाला साहेब और सावरकर का अपमान करने वालों का साथ दे रहे उद्धव
बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने किया स्वागत
TAGGED:bcci-president-Coach Rahul DravidCricketIndian teamSourav gangulyteam indiaWriddhiman Saha
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयखेलदेश-विदेशहिन्दी

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

August 8, 2026

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?