काकामिगाहारा, तीन अक्टूबर। भारत ने 20वें एशियाई खेलों (Aichi-Nagoya 2026) में कबड्डी व क्रिकेट के बाद अब हॉकी में भी ‘गोल्डन डबल’ पूरा कर लिया, जब हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को खेले गए एकतरफा फाइनल में मलेशिया को 5-1 से शिकस्त दी और हांगझू 2023 में जीता गया स्वर्ण पदक बरकरार रखा।
👑 THE CROWN STAYS HOME! 🇮🇳🏆
From defending the title to rewriting history — the Indian Men’s Hockey Team (TOPS Core) has done it AGAIN! 🔥
🥇 INDIA 5️⃣–1️⃣ MALAYSIA 🇲🇾
A GOLDEN DOUBLE at #AsianGames2026! 🥇🥇
The men defend their Asian Games crown for the first time ever,… pic.twitter.com/yXOjQBHgYe
— SAI Media (@Media_SAI) October 3, 2026
फाइनल में मलेशिया को 5-1 से दी शिकस्त, पाकिस्तान को कांस्य
इस शानदार उपलब्धि के बीच दिलचस्प तथ्य यह रहा कि एशियाई खेलों के इतिहास में भारत ने पहली बार पुरुष हॉकी खिताब की रक्षा की है। फाइनल के पहले खेले गए तीसरे स्थान के मैच में पाकिस्तान ने दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराकर कांस्य पदक जीता।
𝗔 𝗚𝗢𝗟𝗗𝗘𝗡 𝗥𝗘𝗪𝗔𝗥𝗗 𝗙𝗢𝗥 𝗢𝗨𝗥 𝗖𝗛𝗔𝗠𝗣𝗜𝗢𝗡𝗦! 🇮🇳🥇
Hockey India announces a cash reward for the Indian Men’s Team and support staff following their historic Asian Games 2026 campaign and successful title defence. 🏑🏆
A reward for the hard work, determination… pic.twitter.com/9zKJ07SZFh
— Hockey India (@TheHockeyIndia) October 3, 2026
उल्लेखनीय है कि भारत की महिला व पुरुष कबड्डी टीमों ने मौजूदा संस्करण के पहले हफ्ते में स्वर्ण पदक का बचाव किया था। उसके बाद महिला क्रिकेट टीम ने उपाधि की रक्षा की। शुक्रवार को महिला हॉकी टीम मौजूदा ओलम्पिक रजत पदक विजेता और गत चैम्पियन चीन को 1-0 से हरा 44 वर्षों बाद स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही तो पदक स्पर्धाओं के अंतिम दिन आज पहले श्रेयस अय्यर एंड कम्पनी ने खिताब बचाया और फिर हरमनप्रीत के जांबाजों ने नया अध्याय लिखा।
𝗔𝗦𝗜𝗔𝗡 𝗚𝗔𝗠𝗘𝗦 𝟮𝟬𝟮𝟲: 𝗔 𝗛𝗜𝗦𝗧𝗢𝗥𝗜𝗖 𝗖𝗛𝗔𝗣𝗧𝗘𝗥 𝗙𝗢𝗥 𝗜𝗡𝗗𝗜𝗔𝗡 𝗛𝗢𝗖𝗞𝗘𝗬! 🇮🇳🏑🏆
The Indian Women’s Team ended a 44-year wait for Asian Games gold, while the Men’s Team successfully defended their crown and together, they’ve delivered a historic golden… pic.twitter.com/44Wf9Rax61
— Hockey India (@TheHockeyIndia) October 3, 2026
लॉस एंजेलिस ओलम्पिक खेलों की सीधी अर्हता भी हासिल की
इस खिताबी जीत के साथ भारतीय पुरुषों ने भी महिला समकक्षों की भांति 2028 लॉस एंजेलिस ओलम्पिक खेलों के लिए सीधी अर्हता सुनिश्चित कर ली। आठ बार के ओलम्पिक चैम्पियनों का एशियाई खेलों में यह पांचवां स्वर्ण पदक था। इससे पहले टीम ने 1966, 1998, 2014 और 2022 में खिताब जीता था।
https://twitter.com/TheHockeyIndia/status/2106372187359764569
भारत ने अंतिम 6 मिनट में दागे दो गोल
मुकाबले की बात करें तो गिफू प्रीफेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में भारतीय खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया और ज्यादातर खेल मलेशियाई हिस्से में रहा। इस क्रम में मध्यांतर तक भारत ने 2-0 की बढ़त हासिल की थी जबकि अंतिम छह मिनट में दो गोल हुए।
𝗛𝗜𝗦𝗧𝗢𝗥𝗜𝗖 𝗕𝗔𝗖𝗞-𝗧𝗢-𝗕𝗔𝗖𝗞 𝗚𝗢𝗟𝗗 𝗠𝗘𝗗𝗔𝗟𝗦! 🇮🇳🏆🥇
An evening of history, celebrations and golden moments as the Indian Men’s Hockey Team defeated Malaysia 5-1 in the final for their first successful defence of Asian Games gold medal! 🔥
Relive the best… pic.twitter.com/EVpVzROfwY
— Hockey India (@TheHockeyIndia) October 3, 2026
कप्तान हरमनप्रीत ने शॉर्ट कॉर्नर पर किए अपने दोनों गोल
कप्तान हरमनप्रीत सिंह (11वां, 57वां मिनट) और जुगराज सिंह (23वां मिनट) पेनाल्टी कॉर्नर भुनाए जबकि उप कप्तान हार्दिक सिंह ने 42वें मिनट में पेनाल्टी स्ट्रोक से गोल किया और शिलानंद लकड़ा ने 54वें मिनट में मैदानी गोल करके औपचारिकताएं पूरी कीं। मलेशिया का एकमात्र गोल शेलो सिल्वरियस ने 14वें मिनट में किया।
🔥 ONE DAY. NINE MEDALS. COUNTLESS MOMENTS OF GLORY! 🇮🇳
Team India turned Day 17 of #AsianGames2026 into a celebration of sporting excellence! 🏆
🏑 Hockey heroes defended their crown with a thumping 5-1 win!
🏏 The Men’s Cricket Team held their nerve to beat Pakistan by 19… pic.twitter.com/AtXMQOJTOQ— SAI Media (@Media_SAI) October 3, 2026
अंतिम 4 दिनों में भारतीय दल की जबर्दस्त वापसी, इस दौरान 15 स्वर्ण जीते
पदक स्पर्धओं का 14वां व अंतिम दिन समाप्त होने के बाद रविवार को प्रस्तावित समापन समारोह के लिए तैयार Aichi-Nagoya 2026 में समग्र प्रदर्शन पर गौर करें तो भारतीय दल ने अंतिम चार दिनों में जबर्दस्त वापसी की और कुल 15 स्वर्ण पदक जीते। इनमें बुधवार को चार, शुक्रवार को छह और आज मिले पांच स्वर्ण शामिल हैं।
🇮🇳 85 MEDALS. ONE PROUD CAMPAIGN. 🏆🔥
The curtains come down on a memorable #AsianGames2026 campaign for Team India! 🇮🇳
🥇 21 Gold
🥈 27 Silver
🥉 37 Bronze
🏅 85 Medals
📍 4th PositionFrom breakthrough performances to unforgettable victories, our champions gave it their all… pic.twitter.com/wmt2LNLc5V
— SAI Media (@Media_SAI) October 3, 2026
21 स्वर्ण सहित 85 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहकर अभियान का समापन
यही वजह रही कि भारत ने 21 स्वर्ण, 27 रजत व 37 कांस्य सहित कुल 85 पदकों के साथ अंतिम दिन उज्बेकिस्तान (21+25+24=70) को भी पांचवें स्थान पर पछाड़ा और खुद पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहकर अपने शानदार अभियान का समापन किया।
चीन, मेजबान जापान व कोरिया ने हासिल किया टॉप 3
दूसरी तरफ शुरुआत से ही सबसे आगे रहे चीन ने सर्वाधिक 341 पदक (169+89+83) जीते जबकि मेजबान जापान (83+95+91=269) व कोरिया गणराज्य (39+43+68=150) क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।


