hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अयोध्या को 15 हजार करोड़ की सौगात देने के बाद बोले पीएम मोदी – रामलला ही नहीं 4 करोड़ गरीबों को पक्का घर मिला
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > अयोध्या को 15 हजार करोड़ की सौगात देने के बाद बोले पीएम मोदी – रामलला ही नहीं 4 करोड़ गरीबों को पक्का घर मिला
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

अयोध्या को 15 हजार करोड़ की सौगात देने के बाद बोले पीएम मोदी – रामलला ही नहीं 4 करोड़ गरीबों को पक्का घर मिला

Vinayak Barot
Last updated: December 30, 2023 5:58 pm
Vinayak Barot
Published: December 30, 2023
Share
SHARE

अयोध्या, 30 दिसम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राम नगरी अयोध्या को 15,700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देने के साथ ही उन विरोधियों को जवाब भी दिया, जो ये आरोप लगाते रहे हैं कि केवल हिन्दू तीर्थ स्थलों का ही विकास हो रहा है। लगभग चार घंटे के अयोध्या दौरे में पुनर्विकसित अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन व इंटरनेशनल महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट के उद्घाटन के उपरांत कुल 46 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के अवसर पर आयोजित विशाल रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ये बातें कहीं।

प्रधानमंत्री @narendramodi ने अयोध्या में 15,700 करोड़ रुपये से अधिक की 46 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण किया#Ayodhya pic.twitter.com/z5VGif0Mf1

— पीआईबी हिंदी (@PIBHindi) December 30, 2023

पीएम मोदी ने कहा कि एक समय था, जब रामलला टेंट में विराजमान थे। आज पक्का घर केवल रामलला को ही नहीं देश के चार करोड़ गरीबों को भी मिला है। आज भारत अपने तीर्थों को भी संभाल रहा है तो डिजिटल टेक्नोलॉजी में भी आगे बढ़ रहा है। देश में 30 हजार से ज्यादा पंचायत भवन भी बन रहे हैं।

‘देश में विकास की नव्यता दिख रही है तो विरासत की भव्यता भी दिखेगी‘

प्रधानमंत्री ने कहा कि केवल केदारधाम का पुनरोद्धार नहीं हुआ है वरन तीन सौ से ज्यादा मेडिकल कॉलेज भी बने हैं। उज्जैन के महाकाल का उद्धार ही नहीं हुआ है बल्कि नल जल योजना से दो हजार से ज्यादा टंकियां बनाई गई हैं। जल थल को हम नाप रहे हैं तो पौराणिक मूर्तियों को भी विदेशों से वापस ला रहे हैं। आज यहां प्रकृति का उत्सव है तो आगे परंपरा का उत्साह भी होगा। विकास की नव्यता दिख रही है तो विरासत की भव्यता भी दिखेगी। यही विरासत देश को आगे ले जाएगी।

‘देश को विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचना है तो अपनी विरासत को संभालना ही होगा‘

उन्होंने कहा, ‘दुनिया में कोई भी देश हो, यदि उसे विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचना है तो अपनी विरासत को संभालना ही होगा। हमारी विरासत हमें प्रेरणा देती है। हमें सही मार्ग दिखाती है। आज का भारत पुरातन और नूतन दोनों को आत्मसात करते हुए आगे बढ़ रहा है।’

देशवासियों से 22 जनवरी को अयोध्या न आने की अपील की

प्रधानमंत्री ने कहा, ’22 जनवरी का इंतजार सभी लोग कर रहे हैं। मैं भी उस तारीख के लिए उत्साहित हूं। लेकिन मेरी सभी देशवासियों से एक करबद्ध प्रार्थना है कि 22 जनवरी को अयोध्या आने का मन न बनाएं। हर किसी की इच्छा है कि 22 जनवरी का साक्षी बनने के लिए वे (लोग) स्वयं अयोध्‍या आएं, लेकिन आप भी जानते हैं कि हर किसी का आना संभव नहीं है। अयोध्या में सबका पहुंचना बहुत मुश्किल है, इसलिए देशभर के राम भक्तों को, विशेषकर उत्तर प्रदेश के राम भक्तों से हाथ जोड़कर प्रणाम के साथ प्रार्थना है, आग्रह है कि 22 जनवरी को विधि पूर्वक कार्यक्रम हो जाने के बाद 23 जनवरी के बाद अपनी सुविधा के अनुसार अयोध्या आएं। अयोध्या आने का मन 22 जनवरी को न बनाएं।’

22 जनवरी के लिए सभी रामभक्तों से प्रधान सेवक @narendramodi ने की ये अपील….

पूरा वीडियो देखें: https://t.co/QevqDsbu40 pic.twitter.com/DwzQkakynf

— BJP (@BJP4India) December 30, 2023

सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘प्रभु राम जी को तकलीफ हो, ऐसा हम भक्त कर नहीं सकते। प्रभु श्री राम जी पधार रहे हैं तो हम भी कुछ दिन इंतजार करें। साढ़े पांच सौ साल इंतजार किया है तो कुछ दिन और इंतजार करें। इसलिए सुरक्षा और व्यवस्था के लिहाज से मेरी आप सबसे बार-बार प्रार्थना है कि कृपा करके आप 22 जनवरी को अयोध्या आने का मन न बनाएं। प्रभु राम के दर्शन, अयोध्या का नव्‍य, भव्य, दिव्य मंदिर आने वाली सदियों तक दर्शन के लिए उपलब्ध है।’

’22 जनवरी को अपने घरों में श्रीराम ज्योति जलाएं, दीपावली मनाएं‘

उन्होंने यह भी कहा, ‘मैं 140 करोड़ देशवासियों से अयोध्‍या की इस पवित्र भूमि से प्रार्थना कर रहा हूं, प्रभु राम की नगरी से प्रार्थना कर रहा हूं कि आप 22 जनवरी को जब अयोध्या में प्रभु राम विराजमान हों तो अपने घरों में भी श्रीराम ज्योति जलाएं, दीपावली मनाएं। शाम पूरे हिन्दुस्तान में जगमग जगमग होनी चाहिए।’

अयोध्या केवल अवध ही नहीं, पूरे यूपी को दिशा देगी

पीएम मोदी ने कहा कि प्राचीन काल में अयोध्या नगरी कैसी थी, इसका वर्णन वाल्मीकि जी ने विस्तार से किया है। उन्होंने लिखा है कि महान अयोध्या पुरी धन धान्य से परिपूर्ण थी। समृद्धि के शिखर पर थी। यहां पर विज्ञान और वैराग्य था ही, वैभव भी शिखर पर था। अयोध्या नगरी की उसी पुरातन पहचान को आधुनिकता से जोड़कर वापस लाना है। आने वाले समय में अयोध्या नगरी केवल अवध क्षेत्र ही नहीं पूरे यूपी को दिशा देने वाली है।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर बनने के बाद यहां आने लोगों की संख्या में बहुत ज्यादा वृद्धि होगी। इसका ध्यान रखते हुए विकास कार्य हो रहे हैं। अयोध्या स्मार्ट बन रही है। सड़कों का चौड़ीकरण हो रहा है। नए फ्लाईओवर बन रहे हैं। नए पुल बन रहे हैं। आसपास के जिलों से जोड़ने के लिए यातायात के साधनों को जोड़ा जा रहा है।

पीएम मोदी ने कहा, ‘मुझे खुशी है कि अयोध्या एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखा गया है। वाल्मीकि ने हमें रामायण से श्रीराम के कृतित्व से परिचित कराया है। महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण वह ज्ञान मार्ग है, जो हमें श्रीराम से जोड़ती है। अभी पहले चरण में एयरपोर्ट पर हर साल दस लाख लोगों की क्षमता है। भविष्य में यहां 60 लाख लोग आ जा सकेंगे। इसी तरह रेलवे स्टेशन पर अभी दस हजार लोग रोज आ जा सकते हैं। आगे 60 हजार लोग आ जा सकेंगे। पिछले कुछ समय में देश ने वंदे भारत, नमो भारत ट्रेनें शुरू की थी। अब अमृत भारत ट्रेन शुरू हो रही है। यह सौभाग्य की बात है कि पहली अमृत भारत ट्रेन अयोध्या से चलने जा रही है।’

You Might Also Like

स्त्री बिना इस सृष्टि की कल्पना अधूरी है
वरुण सूद के कैरेक्टर पर सवाल खड़े करने वालों पर भड़कीं दिव्या अग्रवाल, कहा- ‘कुछ भी कहने की हिम्मत न करें’
मध्य प्रदेश पुलिस में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल, 62 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट
गंभीर बीमारियों के इलाज की सुविधा प्रत्येक जिला, ब्लॉक पर पहुंचाने का सरकार का लक्ष्य : प्रधानमंत्री मोदी
स्‍वच्‍छ भारत मिशन अर्बन-2 और अमृत-2 से स्‍वच्‍छ देश में परिवर्तित होगा भारत : हरदीप पुरी
TAGGED:gift of Rs 15 thousand crores to Ayodhyapm modiPM Modi's appeal to the countrymen
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
दिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

August 7, 2026

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?