Homeहिन्दीमनोरंजन73 वर्षीय अभिनेता रजनीकांत की बिगड़ी तबीयत, निजी अस्पताल में कराया गया...

73 वर्षीय अभिनेता रजनीकांत की बिगड़ी तबीयत, निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर। जाने माने अभिनेता रजनीकांत को सोमवार देर रात चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 73 वर्षीय रजनीकांत का मंगलवार को संभवत: कोई पूर्व निर्धारित उपचार (‘इलेक्टिव प्रोसीजर’) होना है और उनकी हालत स्थिर है। रजनीकांत के परिवार या अस्पताल की ओर से इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है।

साउथ के सुपरस्टार हैं रजनीकांत

रजनीकांत को फैंस प्यार से “थलाइवा” कहते हैं। वे भारतीय सिनेमा के सबसे फेमस और प्रभावशाली अभिनेताओं में से एक हैं। उनका चार दशकों से ज्यादा का शानदार करियर रहा है, जिसमें उनके नाम कई आइकॉनिक फिल्में हैं। इनमें शिवाजी, बाशा, एंथिरन (रोबोट), अन्नात्थे, पेट्टा, काला, दरबार और कबाली शामिल हैं।

रजनीकांत आखिरी बार एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘जेलर’ में नजर आए थे ये फिल्म  9 अगस्त, 2023 को रिलीज़ हुई थी और साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक रही थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments