मेष राशि: आज आपका गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। संपत्ति की खरीद-बिक्री से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए दिन अनुकूल साबित हो सकता है।
वृष राशि: आज व्यापार में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। प्रभावशाली लोगों के साथ किसी बात को लेकर परेशानी हो सकती है। बीमार लोगों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
मिथुन राशि: आज नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिलने के अच्छे योग हैं।
कर्क राशि: आज कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का भरपूर साथ मिलेगा। आप अपनी प्रतिभा का सही इस्तेमाल करने में सफल रहेंगे। परिवार के सदस्यों के बीच भी आपकी प्रशंसा हो सकती है।
सिंह राशि: आज सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने में देरी हो सकती है। धैर्य बनाए रखें और अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें।
कन्या राशि: आज आप अपनी कार्यशैली में सुधार करने की दिशा में कदम उठा सकते हैं। नया घर खरीदने का विचार बन सकता है। नई जानकारियां हासिल करने और कुछ नया सीखने में आपकी रुचि रहेगी।
तुला राशि: आज आप अपनी बातों से लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। मित्रों के साथ मिलकर किसी नए कारोबार की योजना बना सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी और आप रिश्तों का भरपूर आनंद उठाएंगे।
वृश्चिक राशि: आज घर पर परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। हालांकि, कुछ लोग आपकी सरलता का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। घर के बुजुर्गों का सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा।
धनु राशि: आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने के संकेत हैं। किसी महत्वपूर्ण परियोजना में धन निवेश करने की योजना बना सकते हैं। आर्थिक फैसले लेते समय सोच-विचार जरूर करें।
मकर राशि: आज कार्यक्षेत्र में काम के प्रति मन थोड़ा कम लग सकता है। दिन मिला-जुला रहने की संभावना है। लापरवाही के कारण कमाई के कुछ अच्छे अवसर हाथ से निकल सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें।
कुंभ राशि: आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने के योग हैं। व्यापार में मित्रों का अच्छा सहयोग मिल सकता है। अपनी प्रतिभा और क्षमता दिखाने के लिए कोई महत्वपूर्ण अवसर मिल सकता है।
मीन राशि: आज नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाएंगे। आत्मविश्वास बनाए रखें और नए अवसरों का लाभ उठाएं।


