ऑकलैंड, 16 जून। भारत ने यहां FIH हॉकी महिला नेशंस कप में अपना विजय अभियान जारी रखा और मंगलवार को कप्तान सलीमा टेटे व लालरेम्सियामी के गोल से जापान को भी 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
📸 𝐒𝐄𝐌𝐈-𝐅𝐈𝐍𝐀𝐋𝐒 𝐒𝐄𝐂𝐔𝐑𝐄𝐃. 🇮🇳🏑
The Women in Blue got the job done against Japan in India's second Pool A match of the FIH Hockey Women's Nations Cup 2026 in Auckland, New Zealand, earlier today.
Swipe through for some of the moments that shaped India's 2–1… pic.twitter.com/1KsMGnJ7gF
— Hockey India (@TheHockeyIndia) June 16, 2026
टूर्नामेंट के पूल ए में भारतीयों की यह लगातार दूसरी जीत थी। उन्होंने अपने पहले मैच में अमेरिका को 3-2 से शिकस्त दी थी। इस टूर्नामेंट की विजेता टीम अगले सत्र में एफआईएच प्रो लीग में खेलेगी। भारत पिछले सत्र में इस टूर्नामेंट से बाहर हो गया था।
𝐋𝐄𝐀𝐃𝐈𝐍𝐆 𝐅𝐑𝐎𝐌 𝐓𝐇𝐄 𝐅𝐑𝐎𝐍𝐓 🇮🇳🔥
Captain Salima Tete's inspiring performance and crucial goal earned her the 'Player of the Match' award as India defeated Japan 2-1 in the FIH Hockey Women's Nations Cup 2026 in Auckland, New Zealand, earlier today to book a place… pic.twitter.com/cXCyBM1zuI
— Hockey India (@TheHockeyIndia) June 16, 2026
कप्तान सलीमा टेटे व लालरेम्सियामी ने किए गोल
नॉर्थ हार्बर हॉकी स्टेडियम में खेले गए मैच के पहले दो क्वार्टर गोलरहित छूटे। भारत ने तीसरे क्वार्टर में स्कोरिंग की शुरुआत की, जब फॉरवर्ड खिलाड़ियों के कई असफल प्रयासों के बाद सलीमा टेटे ने 33वें मिनट में गोल दागा। भारत की बढ़त हालांकि ज्यादा देर तक नहीं रही और जापान ने इसके दो मिनट बाद ही ऐ हिरमित्सु के गोल से स्कोर बराबर कर दिया।
𝐂𝐀𝐏𝐓𝐀𝐈𝐍 𝐋𝐄𝐀𝐃𝐒, 𝐂𝐀𝐏𝐓𝐀𝐈𝐍 𝐒𝐂𝐎𝐑𝐄𝐒. 🇮🇳💙
Salima Tete opened the scoring in the 33rd minute as India defeated Japan 2–1 at the FIH Hockey Women's Nations Cup 2026 in Auckland, New Zealand, and sealed a place in the semi-finals. 🇳🇿🏑🔥
🎥 Here's how it… pic.twitter.com/43w3t0w6K5
— Hockey India (@TheHockeyIndia) June 16, 2026
लालरेम्सियामी ने हालांकि 49वें मिनट में गोल दागा जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ। जापान ने अंतिम क्षणों में आक्रामक खेल दिखाया लेकिन भारत ने उसके हमलों को नाकाम करते हुए जीत हासिल की।
𝐓𝐇𝐄 𝐆𝐎𝐀𝐋 𝐓𝐇𝐀𝐓 𝐒𝐄𝐍𝐓 𝐈𝐍𝐃𝐈𝐀 𝐓𝐎 𝐓𝐇𝐄 𝐒𝐄𝐌𝐈-𝐅𝐈𝐍𝐀𝐋𝐒. 🇮🇳🔥
Lalremsiami struck in the 49th minute to restore India's lead against Japan and help secure a place in the last four of the FIH Hockey Women's Nations Cup 2026 in Auckland, New Zealand. 🇳🇿🏑
— Hockey India (@TheHockeyIndia) June 16, 2026
भारत की अब 18 जून को उरुग्वे से होगी मुलाकात
चार टीमों के पूल में भारत के सर्वाधिक छह अंक हैं जबकि अमेरिका व जापान के दो-दो मैचों में तीन-तीन अंक हैं। अमेरिका ने दिन के दूसरे मैच में उरुग्वे को 7-2 से धराशायी किया। उरुग्वे को अब तक दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जिसकी अंतिम लीग मैच में 18 जून को भारत से मुलाकात होगी।
पूल बी से न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में
वहीं दूसरी तरफ पूल बी में न्यूजीलैंड ने को चिली को 3-2 से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की और सेमीफाइनल में जगह सुरक्षित कर ली। ग्रुप में चिली दो मैचों में तीन अंक लेकर दूसरे स्थान पर है जबकि कोरिया व फ्रांस की टीमें, जिनकी आज ही हुई मुलाकात 1-1 से बराबरी पर छूटी, दो-दो मैचों में बराबर एक-एक अंक बटोर सकी हैं।

