न्यूजीलैंड के पूर्ण क्रिकेट दौरे के लिए भारतीय टीमें घोषित, जसप्रीत बुमराह की वापसी

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने न्यूजीलैंड के आगामी पूर्ण दौरे के लिए टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे स्क्वॉड का आधिकारिक एलान कर दिया है। शुभमन गिल पहले तीन वनडे मैचों में टीम की कमान संभालेंगे। इसके बाद आखिरी दो मैचों के लिए जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी। टेस्ट टीम की खासियत यह है कि स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह की वापसी हो गई है।

शुभमन गिल तीसरे मुकाबले के बाद टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुट जाएंगे। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच वनडे और दो टेस्ट मैच भी खेले जाएंगे। इससे पहले टीम इंडिया पांच मैचों की टी20 सीरीज भी खेलेगी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे टीम

पहले तीन मैचों के लिए : शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर ब्रार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव।

आखिरी दो मैचों के लिए : श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर, उप-कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर ब्रार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर व कुलदीप यादव।

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, के.एल. राहुल (उप कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular