hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम मोदी ने कहा- भारत में हमें अपनी जैविक विविधता पर बहुत गर्व
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम मोदी ने कहा- भारत में हमें अपनी जैविक विविधता पर बहुत गर्व
राष्ट्रीयहिन्दी

विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम मोदी ने कहा- भारत में हमें अपनी जैविक विविधता पर बहुत गर्व

Revoi Editor
Last updated: June 5, 2026 12:30 pm
Revoi Editor
Published: June 5, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई देने के साथ ही ‘एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य’ के सिद्धांत से प्रेरणा लेने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की भी सराहना की है। प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट पर लिखा, “भारत में हमें अपनी जैविक विविधता पर बहुत गर्व है। हमारे विविध पारिस्थितिक तंत्र अनगिनत प्रजातियों और आजीविका का आधार हैं। वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में हमारे प्रयास भी सराहनीय रहे हैं। ग्रेट इंडियन बस्टर्ड, हिम तेंदुए, स्लॉथ बियर और चीतों के संरक्षण प्रयासों ने यह दिखाया है कि निरंतर प्रतिबद्धता वन्यजीवों और पारिस्थितिक तंत्रों को पुनर्स्थापित करने में कैसे सहायक हो सकती है। ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसी पहलों ने प्रतिवर्ष लगभग 1.19 लाख हेक्टेयर वन क्षेत्र जोड़ने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरे एक्स पोस्ट में पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित लोगों की सराहना की है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित सभी लोगों की मैं सराहना करता हूं। यह दिन पर्यावरण की रक्षा और सतत विकास को बढ़ावा देने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दोहराने का दिन है। पिछले एक दशक में हमारी सरकार द्वारा किए गए अनेक प्रयास इस दिशा में हमारे कार्यों को उजागर करते हैं। भारत की कुछ प्रमुख उपलब्धियों में हरित आवरण का विस्तार और कई वन्यजीवों की आबादी में वृद्धि शामिल है। भारत के लोगों ने यह दिखाया है कि सामूहिक प्रयास, नीतियां, विज्ञान में विश्वास और नवाचार हमारे पर्यावरण को कैसे बेहतर बना सकते हैं।”

पीएम मोदी ने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य’ के सिद्धांत से प्रेरित होकर, हम मिशन लाइफ की भावना के माध्यम से एक स्वच्छ, हरित और अधिक टिकाऊ ग्रह की दिशा में निरंतर कार्य करते रहेंगे। वहीं, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने एक्स पर लिखा, “विश्व पर्यावरण दिवस पर, आइए हम अपने ग्रह की रक्षा और इसकी समृद्ध प्राकृतिक विरासत के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को फिर से दोहराएं। एक सतत भविष्य हमारे आज के निर्णयों पर निर्भर करता है। पर्यावरण के प्रति जागरूक प्रथाओं को अपनाकर और अपने प्राकृतिक संसाधनों के प्रति उत्तरदायित्वपूर्ण प्रबंधन को बढ़ावा देकर, हम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, हरित और स्वस्थ दुनिया का निर्माण कर सकते हैं। आइए, हम सब मिलकर एक हरित भारत और एक विकसित भारत की दिशा में काम करें।”

You Might Also Like

योगी सरकार का दीपावली से पहले सफाईकर्मियों को तोहफा – वेतन अब सीधे खाते में, सभी को मिलेगा आयुष्मान कार्ड
संयुक्त राष्ट्र ने की गिनी के राष्ट्रपति अल्फा कोंडे को रिहा करने की अपील, कहा- हिंसा ठीक नहीं
टी20 सीरीज : कप्तान गिल का दमदार पचासा, जिम्बाब्वे को 23 रनों से हरा टीम इंडिया ने ली 2-1 की बढ़त
मध्य प्रदेश : खंडवा में शराब के शौकीनों के लिए कोरोनारोधी टीके की दोनों डोज अनिवार्य
बिहार के चुनावी इतिहास में नया अध्याय : दूसरे व अंतिम चरण में रिकॉर्ड 68.72 फीसदी मतदान
TAGGED:pm modi
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
Mayavati
उत्तरप्रदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

August 10, 2026

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

Jharkhand Bandh : झारखंड बंद का कई जिलों में असर, सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता; छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

JPSC protests : भूख हड़ताल पर बैठे JLKM नेता देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती, ब्लड शुगर लेवल गिरा

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?