आईपीएल-19 : मारक गेंदबाजी के बाद फिन एलेन का तूफानी शतक, DC को बड़े अंतर से हरा KKR ने दर्ज की लगातार चौथी जीत
नई दिल्ली, 8 मई। अरुण जेटली स्टेडियम में शुक्रवार की रात गेंदबाजों के मारक प्रदर्शन के बाद कीवी ओपनर फिन एलेन का बल्ला मौजूदा सत्र में पहली बार गरजा। फिन के तूफानी शतक (नाबाद 100 रन 47 गेंद, 10 छक्के, पांच चौके) का ही यह नतीजा रहा कि तीन बार के पूर्व चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 34 गेंदों के शेष रहते न सिर्फ दिल्ली कैपिटल्स (DC) को आठ विकेट की बड़ी शिकस्त दे दी वरन टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-19) में लगातार चौथी जीत दर्ज कर ली।
A 𝙆night of sheer dominance 🔥@KKRiders chase down the 🎯 with 34 deliveries to spare and make it 4⃣ wins on the trot 👊💜
Scorecard ▶️ https://t.co/NaWLphmJKY#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvKKR pic.twitter.com/e3cpW0J2Xq
— IndianPremierLeague (@IPL) May 8, 2026
निसांका व राहुल से मिली ठोस शुरुआत के बाद ठिठके मेजबान
इसमें कोई शक नहीं कि पहले बल्लेबाजी पर बाध्य दिल्ली कैपिटल्स को ओपनर पथुम निसांका अर्धशतक (50 रन, 29 गेंद, तीन छक्के, पांच चौके) व केएल राहुल (23 रन, 14 गेंद, चार चौके) ने ठोस शुरुआत दिलाई थी और एक समय आठवें ओवर में एक विकेट पर 74 रन बन चुके थे। लेकिन यहीं से ऐसी लाइन लगी कि कुछ मत पूछिए।
A fine fifty 💪
The stylish Pathum Nissanka walks back but not before scoring a boundary-filled 5️⃣0️⃣(29) 👌
Updates ▶️ https://t.co/NaWLphmJKY#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvKKR pic.twitter.com/NHRLF9dUy2
— IndianPremierLeague (@IPL) May 8, 2026
66 रनों की वृद्धि पर लौट गए 7 बल्लेबाज
सातवें क्रम पर उतरे आशुतोष शर्मा (39 रन, 28 गेंद, तीन छक्के, तीन चौके) ने हालांकि तनिक दम दिखाया, लेकिन त्यागी (2-25) व अनुकूल रॉय (2-31) सहित अन्य गेंदबाजों के सामने 66 रनों की वृद्धि पर सात बल्लेबाज लौट गए और मेजबान दल आठ विकेट पर सिर्फ 142 रनों तक तक जाकर ठिठक गया।
An innings that went into the 5th gear in a flash 🏎️
Finn Allen is the Player of the Match for his finn-tastic 100* (47) 🏅
WATCH HIS KNOCK: https://t.co/UyZWWgBEsM#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvKKR pic.twitter.com/SzjjzaFoSI
— IndianPremierLeague (@IPL) May 8, 2026
फिन व ग्रीन के बीच 64 गेंदों पर 116 रनों की मैच जिताऊ साझेदारी
आसान लक्ष्य के सामने हालांकि कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे (13 रन, नौ गेंद, एक छक्का, एक चौका) जल्दबाजी के चक्कर में तीसरे ही ओवर में रन आउट हो गए और अग्निकृष रघुवंशी (एक रन) भी अगले ओवर में विपक्षी कप्तान अक्षर पटेल (1-27) के शिकार बन गए (2-31)। लेकिन इसके बाद ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ फिन ने विस्फोटक अंदाज दिखाते हुए न सिर्फ सीजन में पहली बार 50+ का आंकड़ा पार किया वरन कैमरन ग्रीन (नाबाद 33 रन, 27 गेंद, दो छक्के) संग सिर्फ 64 गेंदों पर 116 रनों की अटूट साझेदारी से नाइट राइडर्स को मंजिल दिला दी, जिसने 14.2 ओवरों में ही दो विकेट पर 147 रन बना लिए।
SMASHED THEM INTO THE STANDS 👊🔥
🎥 Cameron Green and Finn Allen with two huge 6️⃣s against the #DC spinners 🙌
Updates ▶️ https://t.co/NaWLphmJKY#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvKKR | @KKRiders pic.twitter.com/K45dfen5lf
— IndianPremierLeague (@IPL) May 8, 2026
केकेआर ने दिल्ली को आठवें स्थार पर धकेला
हालांकि अंक तालिका में सातवें व आठवें स्थान पर पिछड़ रहीं दो टीमों की इस टक्कर में सामने आए परिणाम से शीर्ष टीमों पर कोई फर्म नहीं पड़ा। सिर्फ इन्हीं दोनों टीमों की पोजीशन आपस में बदल गई। लेकिन केकेआर के लिए यह लगातार चौथी जीत इसलिए उल्लेखनीय रही कि उसे शुरुआत में लगातार पांच मैच गंवाने पड़े थे और पहले छह मैचों में एकमात्र अंक उसने पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश से रद हुए मैच के जरिए बटोरा था। अब वह 10 मैचों में नौ अंक लेकर सातवें स्थान पर पहुंच गया है।
वहीं घरेलू मैदान पर लगातार दूसरे मैच में कमजोर स्कोर पर सिमटने वाली दिल्ली टीम 11 मैचों में सातवीं हार के बाद आठ अंक लेकर आठवें स्थान पर खिसक गई है। गत पांच मई को उसे यहीं 7-155 पर सीमित होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी आठ विकेट से ही मात खानी पड़ी थी, तब संजू सैमसन ने मेहमानों के लिए आक्रामक पचासा जड़ा था।
केकेआर की बल्लेबाजी देखें तो रहाणे व अंगकृष के त्वरित अंतराल पर लौटने से टीम तनिक दबाव में आ गई थी और पॉवरप्ले में स्कोर सिर्फ 43 रनों तक पहुंच सका था। लेकिन इम्पैक्ट प्लेयर की हैसियत से पारी शुरू करने वाले फिन एलेन ने तनिक संभलने के बाद जब प्रहार शुरू किया तो वह किसी के रोके नहीं रुके।
4️⃣5️⃣(31) to 1️⃣0️⃣0️⃣(47) in NO TIME 🔥
If you blinked, you would have certainly missed a 𝗳𝗶𝗲𝗿𝘆 𝗙𝗶𝗻𝗻 𝗔𝗹𝗹𝗲𝗻 𝗯𝗹𝗶𝘁𝘇 to seal the deal in Delhi 🤯💥
RELIVE his 10 sixes ▶️ https://t.co/HGVpdoL2sh#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvKKR | @FinnAllen32 pic.twitter.com/OdTNhOInWk
— IndianPremierLeague (@IPL) May 8, 2026
फिन ने अपने अंतिम 55 रनों के लिए सिर्फ 16 गेंदें खेलीं
फिन ने 11वें ओवर में मिचेल स्टार्क की पहली गेंद पर छक्का जड़ने के साथ 32 गेंदों पर सत्र का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। दिलचस्प तो यह रहा कि एलेन ने अपने अंतिम 55 रन सिर्फ 16 गेंदों पर ठोक दिए। इस दौरान उन्होंने सिर्फ छक्कों (आठ) पर विशेष ध्यान दिया और 15वें ओवर में मुकेश चौधरी की दूसरी गेंद पर भी विजयी छक्का ही जड़ने के साथ अपना शतक भी पूरा कर लिया।
A 47-ball ton with the last 55 runs coming in only 16 balls 🤯
Finn Allen finishes with 100* in a successful run chase of 143 🔥🔥
Scorecard ▶️ https://t.co/NaWLphmJKY#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvKKR | @KKRiders pic.twitter.com/6Ze0sQosQB
— IndianPremierLeague (@IPL) May 8, 2026
राहुल व निसांका दिल्ली को तेज शुरुआत दी थी
इसके पहले निसांका व श्रेष्ठ फॉर्म में चल रहे राहुल ने तेज शुरुआत की और 30 गेंदों पर 49 रन जुड़ गए। लेकिन पांचवें ओवर की अंतिम गेंद पर त्यागी ने राहुल को लौटा दिया। उधर नीतीश राणा (आठ रन, 10 गेंद, एक चौका) की मौजूदगी में निसांका आसानी से खले रहे थे और पॉवरप्ले में एक विकेट पर 55 रन जुड़ गए थे।
#KKR choking the #DC batting 😲
A run of 38 balls without conceding a boundary 🫡
Glimpses of their brilliance ▶️https://t.co/zgWmPuXnrm#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvKKR | @KKRiders pic.twitter.com/7y6B6rZF2N
— IndianPremierLeague (@IPL) May 8, 2026
फिलहाल आठवें ओवर में कैमरन ग्रीन (1-12) ने नीतीश का विकेट निकाला तो मेहमान गेंदबाज एकदम हावी हो गए और लगातार विकेट गिरने लगे। एक छोर थामे निसांका ने दसवें ओवर में अनुकूल की पहली गेंद को चौके के लिए भेजकर 29 गेंदों पर मौजूदा सत्र का अपना अर्धशतक पूरा किया। लेकिन वाइड हो गई अगली गेंद पर उन्हें अंगकृष रघुवंशी ने स्टम्पिंग करने में कोई चूक नहीं की। इसके बाद आशुतोष ही थोड़ी दृढ़ता दिखा सके।
शनिवार का मैच : राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस (जयपुर, शाम 7.30 बजे)।
