आईपीएल-19 : मारक गेंदबाजी के बाद फिन एलेन का तूफानी शतक, DC को हरा KKR ने दर्ज की लगातार चौथी जीत
नई दिल्ली, 8 मई। अरुण जेटली स्टेडियम में शुक्रवार की रात गेंदबाजों के मारक प्रदर्शन के बाद कीवी ओपनर फिन एलेन का बल्ला मौजूदा सत्र में पहली बार गरजा। फिन के तूफानी शतक (नाबाद 100 रन 47 गेंद, 10 छक्के, पांच चौके) का ही यह नतीजा रहा कि तीन बार के पूर्व चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 34 गेंदों के शेष रहते न सिर्फ दिल्ली कैपिटल्स (DC) को आठ विकेट की बड़ी शिकस्त दे दी वरन टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-19) में लगातार चौथी जीत दर्ज कर ली।
A 47-ball ton with the last 55 runs coming in only 16 balls 🤯
Finn Allen finishes with 100* in a successful run chase of 143 🔥🔥
Scorecard ▶️ https://t.co/NaWLphmJKY#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvKKR | @KKRiders pic.twitter.com/6Ze0sQosQB
— IndianPremierLeague (@IPL) May 8, 2026
निसांका व राहुल से मिली ठोस शुरुआत के बाद ठिठके मेजबान
इसमें कोई शक नहीं कि पहले बल्लेबाजी पर बाध्य दिल्ली कैपिटल्स को ओपनर पथुम निसांका अर्धशतक (50 रन, 29 गेंद, तीन छक्के, पांच चौके) व केएल राहुल (23 रन, 14 गेंद, चार चौके) ने ठोस शुरुआत दिलाई थी और एक समय आठवें ओवर में एक विकेट पर 74 रन बन चुके थे। लेकिन यहीं से ऐसी लाइन लगी कि कुछ मत पूछिए।
66 रनों की वृद्धि पर लौट गए 7 बल्लेबाज
सातवें क्रम पर उतरे आशुतोष शर्मा (39 रन, 28 गेंद, तीन छक्के, तीन चौके) ने हालांकि तनिक दम दिखाया, लेकिन त्यागी (2-25) व अनुकूल रॉय (2-31) सहित अन्य गेंदबाजों के सामने 66 रनों की वृद्धि पर सात बल्लेबाज लौट गए और मेजबान दल आठ विकेट पर सिर्फ 142 रनों तक तक जाकर ठिठक गया।
An innings that went into the 5th gear in a flash 🏎️
Finn Allen is the Player of the Match for his finn-tastic 100* (47) 🏅
WATCH HIS KNOCK: https://t.co/UyZWWgBEsM#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvKKR pic.twitter.com/SzjjzaFoSI
— IndianPremierLeague (@IPL) May 8, 2026
फिन व ग्रीन के बीच 64 गेंदों पर 116 रनों की मैच जिताऊ साझेदारी
आसान लक्ष्य के सामने हालांकि कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे (13 रन, नौ गेंद, एक छक्का, एक चौका) जल्दबाजी के चक्कर में तीसरे ही ओवर में रन आउट हो गए और अग्निकृष रघुवंशी (एक रन) भी अगले ओवर में विपक्षी कप्तान अक्षर पटेल (1-27) के शिकार बन गए (2-31)। लेकिन इसके बाद ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ फिन ने विस्फोटक अंदाज दिखाते हुए न सिर्फ सीजन में पहली बार 50+ का आंकड़ा पार किया वरन कैमरन ग्रीन (नाबाद 33 रन, 27 गेंद, दो छक्के) संग सिर्फ 64 गेंदों पर 116 रनों की अटूट साझेदारी से नाइट राइडर्स को मंजिल दिला दी, जिसने 14.2 ओवरों में ही दो विकेट पर 147 रन बना लिए।
केकेआर ने दिल्ली को आठवें स्थार पर धकेला
हालांकि अंक तालिका में सातवें व आठवें स्थान पर पिछड़ रहीं दो टीमों की इस टक्कर में सामने आए परिणाम से शीर्ष टीमों पर कोई फर्म नहीं पड़ा। लेकिन केकेआर के लिए यह लगातार चौथी जीत इसलिए उल्लेखनीय है कि उसे शुरुआत में लगातार पांच मैच गंवाने पड़े थे और पहले छह मैचों में एकमात्र अंक उसने पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश से रद हुए मैच के जरिए बटोरा था। अब वह 10 मैचों में नौ अंक लेकर सातवें स्थान पर पहुंच गया है।
वहीं घरेलू मैदान पर लगातार दूसरे मैच में कमजोर स्कोर पर सिमटने वाली दिल्ली टीम 11 मैचों में सातवीं हार के बाद आठ अंक लेकर आठवें स्थान पर खिसक गई है। गत पांच मई को उसे यहीं 7-155 पर सीमित होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी आठ विकेट से ही मात खानी पड़ी थी, तब संजू सैमसन ने मेहमानों के लिए आक्रामक पचासा जड़ा था।
शनिवार का मैच : राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस (जयपुर, शाम 7.30 बजे)।
