hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर शनिवार को पुनर्मतदान, धांधली की शिकायतों के बाद EC का फैसला
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर शनिवार को पुनर्मतदान, धांधली की शिकायतों के बाद EC का फैसला
चुनावराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर शनिवार को पुनर्मतदान, धांधली की शिकायतों के बाद EC का फैसला

Revoi Editor
Last updated: May 1, 2026 7:30 pm
Revoi Editor
Published: May 1, 2026
Share
SHARE

कोलकाता, 1 मई। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने पश्चिम बंगाल के दो प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों के 15 बूथों पर शनिवार (दो मई) को पुनर्मतदान कराने का फैसला किया है। यह कदम जिला स्तर पर मतदान केंद्र-वार रिपोर्टों और शिकायतों की जांच के बाद उठाया गया है। सभी बूथ दक्षिण 24 परगना ज़िले के अंतर्गत आते हैं।

दक्षिण 24 परगना जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों में हैं ये सभी 15 बूथ

चुनाव आयोग के अनुसार दक्षिण 24 परगना जिले के मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 बूथों पर फिर से वोटिंग होगी। इसके अलावा, डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के चार बूथों पर भी भारी शिकायतों के मद्देनजर दोबारा वोट डाले जाएंगे।

4 विधानसभा क्षेत्रों में 77 बूथों पर धांधली की शिकायतें मिली थीं

उल्लेखनीय है कि गत 29 अप्रैल को राज्य में दूसरे व अंतिम चरण के मतदान के बाद दक्षिण 24 परगना के चार विधानसभा क्षेत्रों में 77 बूथों पर धांधली की चुनाव आयोग को  शिकायतें मिली थीं। इनमें फाल्टा से 32, डायमंड हार्बर से 29, मगराहाट से 13 और बज-बज से तीन शिकायतें मिली थीं। चुनाव आयोग ने कहा कि वोटिंग के दौरान मिली धांधली की शिकायतों और स्क्रूटनी के आधार पर यह फैसला लिया गया है, जिससे चुनाव की निष्पक्षता बनी रहे।

चुनाव आयोग ने मगराहाट पश्चिम और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारियों और ऑब्जर्वर्स की रिपोर्ट के आधार पर यह फैसला लिया। इसी क्रम में ईसी ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 58(2) के तहत 29 अप्रैल 2026 को इन बूथों पर हुए मतदान को शून्य घोषित कर दिया है। आयोग के अनुसार संबंधित मतदान केंद्रों पर 2 मई, 2026 को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक नए सिरे से मतदान कराया जाएगा।

पश्चिम बंगाल के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर के नाम लिखे गए पत्र में कहा गया, ‘मुझे यह बताने का निर्देश दिया गया है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा के आम चुनाव, 2026 के लिए 29 अप्रैल को हुए मतदान के संबंध में संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों और 142-मगराहाट पश्चिम AC और 143-डायमंड हार्बर AC के पर्यवेक्षकों से प्राप्त रिपोर्टों के आधार पर आयोग, ‘लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951’ की धारा 58 की उप-धारा (2) के तहत, यह घोषणा करता है कि उपर्युक्त चुनाव के लिए 29 अप्रैल को चुनिंदा मतदान केंद्रों पर हुआ मतदान अमान्य है।”

फाल्टा विधानसभा क्षेत्र से मिलीं शिकायतों की चल रही जांच

15 बूथों पर रीपोलिंग के एलान के साथ ही चुनाव आयोग की नजरें अन्य क्षेत्रों पर भी टिकी हैं। निर्वाचन आयोग ने बताया कि 144-फाल्टा विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी शिकायतों की रिपोर्ट का अभी इंतजार किया जा रहा है। फाल्टा से रिपोर्ट मिलने के बाद वहां भी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि क्या किसी और बूथ पर दोबारा मतदान की जरूरत है। चुनाव आयोग की टीमें जिलों से आने वाली शिकायतों और मतदान केंद्रों की रिपोर्ट्स की लगातार समीक्षा कर रही हैं।

फाल्टा की 30 और सीटें भी पुनर्मतदान के दायरे में आ सकती हैं

फाल्टा विधानसभा क्षेत्र की 30 और सीटें दोबारा मतदान के दायरे में आ सकती हैं। यहां भाजपा ने आरोप लगाया था कि EVM के बटनों पर उनके चुनाव चिह्नों के ऊपर लेबलिंग और टेपिंग की गई थी।

You Might Also Like

जापान: सिलसिलेवार भूकंप में कम से कम 24 लोगों की मौत, कई इमारतें ढहीं
हिमाचल प्रदेश : सुक्खू सरकार संकट में, भाजपा नेता जयराम ठाकुर की अगुआई में विधायकों ने की राज्यपाल से मुलाकात
बीबीसी डॉक्यूमेंट्री विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को भेजी नोटिस, 3 हफ्तों में मांगा जवाब
LAC पर डेमचोक व देपचांग में पीछे हटीं भारत व चीन की सेनाएं, जल्द शुरू होगी पेट्रोलिंग
राजकोट ‘गेम जोन’ आग मामला: दो पुलिसकर्मी, नगर निकाय कर्मचारी समेत पांच अधिकारी निलंबित
TAGGED:Bengal electionsComplaints of RiggingELECTION COMMISSIONRepolling at 15 BoothsRepolling in South 24 Parganas DistrictRepolling on Saturday
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

August 7, 2026

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?