बिना अनुमति जंतर मंतर पर प्रदर्शन : 5 दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव और रांका

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जंतर मंतर पर बिना अनुमति प्रदर्शन को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने काररवाई की है। सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को एहतियातन गिरफ्तार कर SEM कोर्ट में पेश किया गया। इनमें सौरव दास, आशुतोष रांका को पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा गया है। वहीं अजिंक्य शिंदे को पीस बांण्ड भरने के बाद रिहा कर दिया गया है।

पीस बॉण्ड भरकर रिहा हुए अजिंक्य शिंदे

सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने बयान जारी किया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के सदस्य एक निजी जगह से होते हुए जंतर-मंतर पहुंचे थे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों को उनकी ड्यूटी करने से रोका, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। सौरव दास, आशुतोश रांका और अजिंक्य शिंदे को बुधवार को SEM कोर्ट में पेश किया गया। अजिंक्य शिंदे को 5 हजार का बॉन्ड भरवाकर रिहा कर दिया गया। वहीं, सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा गया।

इससे पहले पुलिस ने सौरव दास, आशुतोष रांका और संगठन के अन्य सदस्यों के खिलाफ कथित तौर पर बिना अनुमति जंतर-मंतर क्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में FIR दर्ज की थी।  कॉकरोच जनता पार्टी की लीगल हेड रत्ना सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी थी।

गौरतलब है कि जंतर मंतर को हाल ही में निर्धारित प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटा दिया गया है। मंगलवार सुबह सौरव दास, आशुतोष रांका और सीजेपी के कुछ अन्य सदस्यों को निषेधाज्ञा का कथित उल्लंघन कर क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद हिरासत में लिया गया था। संगठन का दावा है कि उसके करीब 11 सदस्यों को हिरासत में लिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular