hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सांसद चंद्रशेखर आजाद को बड़ी राहत, यौन उत्पीड़न केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने लिया ये फैसला
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > सांसद चंद्रशेखर आजाद को बड़ी राहत, यौन उत्पीड़न केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने लिया ये फैसला
राष्ट्रीयहिन्दी

सांसद चंद्रशेखर आजाद को बड़ी राहत, यौन उत्पीड़न केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने लिया ये फैसला

Revoi Editor
Last updated: November 2, 2025 10:54 am
Revoi Editor
Published: November 2, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 2 नवंबर। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। चंद्रशेखर के खिलाफ पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिए जाने की मांग वाली याचिका कोर्ट ने खारिज की। स्विटजरलैंड मे रह रही डॉक्टर रोहिणी घावरी ने यौन शोषण के मामले मे सांसद चंद्रशेखर के खिलाफ BNSS की धारा 173(4) के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग कोर्ट ने खारिज कर दी। कोर्ट ने आदेश देते हुए याचिका को आयोग्य करार दे दिया है।

अदालत ने इस मामले पर क्या कहा?
रॉउज एवन्यू कोर्ट की एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट नेहा मित्तल ने स्विट्जरलैंड की डॉक्टर रोहिणी घवारी की अर्जी को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि उन्होंने बीएनएसएस की धारा 173(4) का पालन नहीं किया जो इस तरह के मामलों में अनिवार्य है। कोर्ट ने कहा कि जब तक शिकायतकर्ता यह साबित नहीं करती कि उसने पुलिस अधिकारियों से उचित स्तर पर संपर्क किया था। तब तक मामला दर्ज करने का निर्देश नहीं दिया जा सकता।

महिला डॉक्टर ने लगाया था चंद्रशेखर आजाद पर आरोप
रॉउज एवन्यू कोर्ट में दाखिल याचिका के मुतबिक डॉ. घवारी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि चंद्रशेखर आजाद ने शादी का झूठा वादा कर उनसे कई बार यौन शोषण किया। उन्होंने कहा कि 2021 में भारत आने पर आरोपी उन्हें दिल्ली के पुलमन होटल ले गया और वहां उनकी मर्जी के खिलाफ संबंध बनाए। डॉक्टर का दावा था कि उन्होंने इस मामले की शिकायत आईजीआई एयरपोर्ट थाने में दी थी। लेकिन पुलिस ने कोई एफआईआर दर्ज नहीं की और मामला पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने को भेज दिया।

रॉउज एवन्यू कोर्ट ने दिया मामले में अहम आदेश
रॉउज एवन्यू कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि शिकायतकर्ता को पहले थाने के एसएचओ के पास और फिर डीसीपी स्तर तक जाकर शिकायत करनी चाहिए थी। लेकिन डॉक्टर ने ऐसा कोई कदम उठाया नही। न ही कोर्ट में यह बताया कि उन्होंने पुलिस से दोबारा संपर्क किया था। इस आधार पर अदालत ने कहा कि उनकी याचिका स्वीकार योग्य नहीं है और उसे खारिज किया जाता है। इस फैसले से चंद्रशेखर आजाद को फिलहाल बड़ी कानूनी राहत मिली है।

You Might Also Like

निर्वाचन आयोग ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को भेजी नोटिस, यादव और मुस्लिम मतदाताओं पर मांगे सबूत
टी20 विश्व कप में बारिश : आयरलैंड के खिलाफ इंग्लैंड डी/एल पद्धति का शिकार, न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान मैच रद
पीएम मोदी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश का करेंगे दौरा, प्रयागराज को देंगे 6670 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात
मध्य प्रदेश : झाबुआ में भीषण हादसा, वैन पर पलटा सीमेंट लोडेड ट्रक, 9 लोगों की मौत
तमिलनाडु NDA के साथ… पीएम मोदी ने फूंका चुनावी बिगुल, कहा- DMK सरकार को विदाई देने का समय आ गया
TAGGED:Bhim Army Chief Chandrashekhar AzadDelhi courtDr. Rohini GhavriMP Chandrashekhar AzadRouse avenue courtsexual harassment
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
उत्तरप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

August 10, 2026

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

सरकारी स्कूलों की बदहाली पर अभिजीत दिपके का सवाल- 80 साल बाद भी गांवों के बच्चों को बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं?

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

आकाश आनंद ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को कहा ‘अंकल’, कांग्रेस बोली- पहले संविधान पढ़ें

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

कोलंबिया में भूकंप से 111 लोगों की मौत, सरकार ने घोषित किया राष्ट्रीय आपातकाल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?