1. Home
  2. हिन्दी
  3. राजनीति
  4. RJD ने बिहार को जंगलराज बनाया, NDA उसे विकसित राज्य बना रही है : सीएम योगी
RJD ने बिहार को जंगलराज बनाया, NDA उसे विकसित राज्य बना रही है : सीएम योगी

RJD ने बिहार को जंगलराज बनाया, NDA उसे विकसित राज्य बना रही है : सीएम योगी

0
Social Share

पटना, 16 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश (UP) के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि बिहार ज्ञान की भूमि है, जिसे वर्ष 1990 से 2005 के बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की सरकार ने जंगल राज बना दिया था, वहीं पिछले 20 वर्षों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार प्रदेश को विकसित राज्यो की श्रेणी में लाने की दिशा में काम कर रही है।

योगी आदित्यनाथ आज बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद दानापुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार रामकृपाल यादव के चुनाव नामांकन में भाग लेने आये थे। रामकृपाल यादव ने आज बिहार में पटना जिले की दानापुर सीट पर अपना पर्चा दाखिल किया।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि बिहार और यूपी आपस में बहुत गहरे जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार ज्ञान और लोकतंत्र की धरती है, जिसे पूर्ववर्ती राजद सरकार ने जंगलराज बना दिया था और जब देश के दूसरे राज्य प्रगति कर रहे थे, बिहार माफियाओं की गिरफ्त में था। चारा घोटाले से भी प्रदेश की बहुत बदनामी हुई।

आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2005 में राजग की सरकार आने के बाद बिहार का पुनरूत्थान शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि राजद काल में बड़ी संख्या में रोजगार की खोज में बिहारियों का पलायन हुआ, लेकिन आज राजग सरकार उनके लिए विस्तृत योजनाएं ला रही हैं और राज्य में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कानून के शासन के साथ प्रदेश में सड़क, बिजली, पानी, रेल, मेट्रो और हवाईअड्डों का निर्माण हुआ है जो विकसित बिहार की तरफ बढ़ते कदम का प्रतीक है।

भाजपा के हिन्दू चेहरे के रूप में प्रसिद्ध योगी ने कहा कि दशकों पहले जब अयोध्या में राम लला को प्रतिस्थापित करने की बात कही गयी तो विपक्षी दलों को उंस पर संदेह था, लेकिन भाजपा सरकार में मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा के साथ अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण भी करवाया। उन्होंने कहा कि बिहार के सीतामढ़ी में भी मां जनकी के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है और भविष्य में दोनो मंदिरों के बीच त्वरित सम्पर्क के लिए सड़क परियोजना पर काम चल रहा है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code