hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: DDLJ के 30 साल पूरे होने पर बोलीं काजोल- फिर से पैदा नहीं किया जा सकता वह जादू
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > बॉलीवुड > DDLJ के 30 साल पूरे होने पर बोलीं काजोल- फिर से पैदा नहीं किया जा सकता वह जादू
बॉलीवुडहिन्दी

DDLJ के 30 साल पूरे होने पर बोलीं काजोल- फिर से पैदा नहीं किया जा सकता वह जादू

Revoi Editor
Last updated: October 16, 2025 1:40 pm
Revoi Editor
Published: October 16, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। अभिनेत्री काजोल का मानना है कि 30 साल पहले जबरदस्त लोकप्रियता हासिल करने वाली फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (डीडीएलजे) का यदि रीमेक बनाया गया तो उसे आज के दौर और सोच के अनुसार ढालना होगा, इसलिए उसका पहले जैसा जादू फिर से पैदा करना संभव नहीं है। प्रेम कहानी ‘डीडीएलजे’ 20 अक्टूबर, 1995 को रिलीज हुई थी जिसमें काजोल ने सिमरन और शाहरुख खान ने उनके प्रेमी राज का किरदार निभाया था। यह फिल्म भारत की अब तक की सर्वाधिक सफल फिल्मों में से एक मानी जाती है और इसे आज भी मुंबई के मराठा मंदिर में बड़े पर्दे पर देखा जा सकता है। इस फिल्म के 30 साल पूरे होने से पहले काजोल ने एक न्यूज एजेंसी से कहा, ‘‘अपना खुद का जादू पैदा कीजिए। …मुझे नहीं लगता कि वह जादू फिर से पैदा किया जा सकता है।’’

उन्होंने कहा कि यदि डीडीएलजे का रीमेक बनाना हो तो ‘‘आपको उसे ‘डीडीएलजे’ जैसा बनाना होगा, लेकिन वह कभी ‘डीडीएलजे’ जैसी नहीं बन सकेगी। उसे अलग होना होगा और जब आप एक बार लोगों और माहौल को बदल देते हैं तो आपको कहानी को वर्तमान समय, समाज और सोच के अनुसार ढालना होगा।’’ काजोल ने कहा, ‘‘इससे फिल्म का पूरा अंदाज बदल जाता है। इसलिए आपको अपना जादू खुद पैदा करना होगा।’’ यह चर्चा का विषय है कि आज के युवाओं को यह फिल्म कितनी पसंद आएगी। इस फिल्म ने दो प्रवासी भारतीय युवाओं की कहानी के जरिए बॉलीवुड रोमांस को एक नयी परिभाषा दी और आज भी इसके लाखों प्रशंसक हैं।

‘तुझे देखा तो ये जाना सनम’, ‘मेहंदी लगा के रखना’, ‘रुक जा…’, ‘मेरे ख्वाबो में…’ और ‘हो गया है तुझको तो प्यार सजना’ जैसे इसके गीत तथा ‘‘बड़े बड़े देशों में…’’, ‘‘पलट’’ और ‘‘जा सिमरन जा’’ जैसे इसके संवाद आज भी लोकप्रिय हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि ‘परफेक्ट फिल्म’ जैसी कोई चीज होती है और मुझे नहीं लगता कि हमें पता था कि एक ‘परफेक्ट फिल्म’ क्या होती है… लेकिन हां, यह एक ऐसी फिल्म है जो अब भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। आप जानते हैं कि ‘डीडीएलजे’ को 30 साल होने वाले हैं। यह अद्भुत है। मुझे लगता है कि लोगों ने इसे अपनाया और इसे अपना बना लिया।’’

You Might Also Like

घरेलू शेयर बाजार : नववर्ष के दूसरे ही दिन बुल्स ने लगाई दौड़, सेंसेक्स 1436 अंक चढ़कर दो हफ्ते के उच्चस्तर पर
टाटा आईपीएल : पहली बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम हारी, एसआरएच को राजस्थान रॉयल्स ने 61 रनों से दी मात
टीम इंडिया की एक दिनी इतिहास मेें सबसे बड़ी जीत, विराट कोहली व शुभमन गिल के शतकीय प्रहार, श्रीलंका 317 रनों से परास्त
यात्रियों के लिए खुशखबरी : ऐतिहासिक कांगड़ा घाटी नैरोगेज रेल सेवा 4 साल बाद फिर से शुरू, देखें टाइमिंग
कांग्रेस विधायक एचए इकबाल हुसैन का दावा – 60 से 90 दिनों में शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक सीएम, सिद्धरमैया हटेंगे
TAGGED:Actress KajolbollywoodddljLove storySHAHRUKH KHAN
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

NDA MPs Meeting : ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंजा ‘मंगल मिलन’, पीएम मोदी समेत NDA सांसदों ने लहराया तिरंगा

August 11, 2026

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

सरकारी स्कूलों की बदहाली पर अभिजीत दिपके का सवाल- 80 साल बाद भी गांवों के बच्चों को बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं?

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?