1. Home
  2. हिन्दी
  3. चुनाव
  4. हरियाणा : नायब सिंह सैनी 15 अक्टूबर को लेंगे सीएम पद की शपथ, पंचकूला में होगा समारोह
हरियाणा : नायब सिंह सैनी 15 अक्टूबर को लेंगे सीएम पद की शपथ, पंचकूला में होगा समारोह

हरियाणा : नायब सिंह सैनी 15 अक्टूबर को लेंगे सीएम पद की शपथ, पंचकूला में होगा समारोह

0
Social Share

चंडीगढ़, 11 अक्टूबर। हरियाणा में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 15 अक्तूबर को पंचकूला में होगा। नायब सिंह सैनी जहां लगातार दूसरी बार सीएम पदक की शपथ लेंगे वहीं उनके साथ 10 से 11 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। शपथ समारोह में पीएम मोदी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। प्रदेश के मुख्य सचिव ने शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी के लिए शुक्रवार को 10 सदस्य कमेटी गठित कर दी।

तीन निर्दलीय भी भाजपा के साथ

उल्लेखनीय है कि गत आठ अक्टूबर को घोषित चुनाव परिणाम में भाजपा ने 90 में 48 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है वहीं तीन निर्दलीय विधायकों सावित्री जिंदल, देवेंद्र कादियान और राजेश जून ने भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की है। इस प्रकार पार्टी के पक्ष में अब 51 सदस्य हो गए हैं। सरकार को समर्थन की घोषणा करने वाले तीन निर्दलीय विधायकों में से एक को मंत्री बनाया जा सकता है।

नए चेहरों को मिल सकता है मौका

हालांकि पिछली सैनी सरकार के 10 में से आठ मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष चुनाव हार गए हैं। ऐसे में नई सरकार में नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है। दिवंगत बंसीलाल की पौत्री श्रुति चौधरी का भी मंत्रिमंडल में शामिल होना तय माना जा रहा है।

मंत्री पद के लिए इन नामों पर चर्चा

अनिल विज : अंबाला कैंट से सातवीं बार विधायक चुने गए हैं। भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं।

कृष्ण लाल पंवार : इसराना से विधायक चुने गए हैं। मनोहर सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल थे। पार्टी का दलित चेहरा हैं।

मूलचंद शर्मा : बल्लभगढ़ से तीसरी बार जीते मूल चंद शर्मा पूर्ववर्ती मनोहर व सैनी सरकारों में मंत्री रह चुके हैं। ब्राह्मण समुदाय से आते हैं।

महिपाल ढांडा : पानीपत ग्रामीण से तीसरी बार विधायक चुने गए महिपाल ढांडा सैनी सरकार में मंत्री थे। पार्टी के पुराने नेताओं में शामिल। जाट बिरादरी से आते हैं।

विपुल गोयल : फरीदाबाद से चुने गए गोयल पहले मनोहर सरकार में मंत्री थे। वैश्य प्रतिनिधित्व देने के लिए गोयल को मौका मिल सकता है।

रणबीर गंगवा : बरवाला से जीते रणबीर गंगवा मंत्रिमंडल और स्पीकर बनने की दौड़ में हैं। ओबीसी के कुम्हार जाति से आते हैं।

राव नरबीर : बादशाहपुर से 60 हजार मतों से जीते राव नरबीर, मनोहर सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री थे। वह राव इंद्रजीत के विरोधी खेमे से आते हैं। इंद्रजीत को बैलेंस करने के लिए राव नरबीर का कद बढ़ाया सकता है।

आरती राव : केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत की बेटी। उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल कर पार्टी युवा, महिला व अहीरवाल क्षेत्र को प्रतिनिधित्व दे सकती है।

कृष्ण कुमार बेदी : नरवाना से जीते बेदी भी मनोहर सरकार में मंत्री थे। दलित चेहरा होने की वजह से दावा मजबूत है।

हरविंद्र कल्याण : घरौंदा से तीसरी बार जीते हरविंद्र कल्याण स्पीकर व मंत्री बनने की दौड़ में हैं। वह रोड जाति से हैं।

सावित्री जिंदल या कृष्णा गहलावत : भाजपा को समर्थन देने वाली सावित्री जिंदल को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। वह काफी वरिष्ठ नेता हैं। वहीं, राई से चुनी गई विधायक कृष्णा गहलावत के नाम पर भी चर्चा है। वह जाट बिरादरी से हैं।

डॉ. कृष्ण लाल मिड्डा : पंजाबी समुदाय से आते हैं। तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। मनोहर के करीबियों में गिनती होती है।

राजेश नागर : तिगांव से विधायक। गुर्जर समुदाय को प्रतिनिधित्व देने के लिए पार्टी उन्हें भी मंत्रिमंडल में शामिल कर सकती है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code