hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के सोशल मीडिया पोस्ट में दावा – ‘स्टेन स्वामी की तरह हो रहा अत्याचार’  
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के सोशल मीडिया पोस्ट में दावा – ‘स्टेन स्वामी की तरह हो रहा अत्याचार’  
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के सोशल मीडिया पोस्ट में दावा – ‘स्टेन स्वामी की तरह हो रहा अत्याचार’  

Revoi Editor
Last updated: June 7, 2024 5:33 pm
Revoi Editor
Published: June 7, 2024
Share
SHARE

रांची, 7 जून। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है कि जेल में सोरेन पर उसी तरह का अत्याचार किया जा रहा है, जैसा मानवाधिकार कार्यकर्ता स्टैन स्वामी के साथ किया गया था और हिरासत में उनकी मौत हो गई थी।

सोरेन के जिस फेसबुक खाते से यह पोस्ट किया गया है, उसका प्रबंधन उनकी पत्नी कल्पना सोरेन कर रही हैं। इसमें यह भी कहा गया है कि नवीनतम लोकसभा चुनाव के परिणाम आदिवासियों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले स्टैन स्वामी की हिरासत में मौत का बदला लेने की शुरुआत है।

हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया था। वह अभी जेल में बंद हैं। पोस्ट में कहा गया है, ”जिस तरह सबसे कमजोर वर्ग के लिए आवाज उठाने वाले फादर स्टैन स्वामी को संस्थागत लापरवाही और अन्याय के जरिए चुप करा दिया गया, आज हेमंत सोरेन के साथ भी वैसा ही अत्याचार किया जा रहा है। आज जरूरत है कि झारखंड का हर व्यक्ति हेमंत सोरेन के समर्थन में मजबूती से खड़ा हो। वरना झारखंड को मणिपुर बनने से कोई नहीं रोक सकता।”

मणिपुर में इम्फाल घाटी में रहने वाले मेइती और पहाड़ी इलाकों में रहने वाले कुकी लोगों के बीच पिछले साल मई से जारी जातीय हिंसा में 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। सोरेन के सोशल मीडिया पोस्ट में यह भी कहा गया है, “यह चुनाव और आदिवासी अधिकारों के लिए काम करने वाले कार्यकर्ता और 84 वर्षीय फादर स्टेन स्वामी की गलत तरीके से हिरासत में हुई मौत का झारखंड में बदला लेने की शुरुआत है। उनकी मौत भारत के लोकतंत्र और मानवाधिकारों की स्थिति पर एक धब्बा है।”

झारखंड में पिछले तीन लोकसभा चुनावों में अपना दबदबा बनाए रखने वाली भाजपा को राज्य के पांच आदिवासी निर्वाचन क्षेत्रों खूंटी, सिंहभूम, लोहरदगा, राजमहल और दुमका में करारी हार का सामना करना पड़ा। इनमें से तीन सीटें सत्तारूढ़ झामुमो ने जीतीं और दो कांग्रेस ने जीती है। खूंटी लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को कांग्रेस के कालीचरण मुंडा से 1.49 लाख मतों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने गांडेय उपचुनाव लड़ा और उन्होंने भाजपा के दिलीप कुमार वर्मा को 27,149 मतों से हराया।

सोरेन की फेसबुक पोस्ट में कहा गया है, “जेसुइट पादरी स्टैन को वृद्धावस्था और पार्किंसंस रोग से पीड़ित होने के बावजूद भाजपा सरकार ने उन्हें झूठे आतंकवाद के आरोपों में फंसाकर जमानत और उचित इलाज देने से इनकार कर दिया। उन्हें पानी पीने के लिए 25 पैसे का स्ट्रॉ भी नहीं दिया गया… जेल की परिस्थितियों से बिगड़ते स्वास्थ्य के कारण दुर्भाग्य से फादर स्टैन की पांच जुलाई, 2021 को हिरासत में मौत हो गई। वह दशकों तक आदिवासी समुदायों के अधिकारों के लिए लड़ते रहे थे।”

झारखंड में आदिवासियों के बीच कई वर्षों तक काम करने वाले स्वामी की मुम्बई में मृत्यु हो गई थी। स्टैन की मृत्यु उस मामले में जमानत के लिए उनकी अपील पर सुनवाई से कुछ घंटे पहले हुई जिसमें उन पर ‘शहरी नक्सली’ होने का आरोप लगाया गया था। पोस्ट में कहा गया है, ”उनकी मृत्यु भाजपा की आतंकवाद के बहाने विपक्ष और आदिवासियों को दबाने तथा मानवाधिकार कार्यों को अपराध घोषित करने की नीति का उदाहरण है।”

You Might Also Like

बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में रामलला को भेंट किया सोने का हार
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक : पीएम मोदी को लेकर नकारात्मक प्रचार पर विपक्ष के खिलाफ प्रस्ताव
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में देशी बम बनाते समय हुआ तेज धमाका, उड़ी घर की छत, तीन लोगों की मौत
बॉलीवुड : करण जौहर भी हो चुके हैं जया बच्चन के गुस्से का शिकार, बताया क्यों स्टेज पर पड़ी थी डांट
अब शरद पवार को मिली आयकर विभाग की नोटिस, एनसीपी चीफ ने कहा – एक ‘लव लेटर’ आया है
TAGGED:hemant soren'jharkhandKalpana Sorensocial media postStan Swamy
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
उत्तरप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Ram Mandir: आचार्य इंद्रदेव मिश्र बने राम मंदिर के ‘व्यवस्था प्रमुख’, दिसंबर 2026 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

August 11, 2026

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

Trump Iran Compensation: ट्रंप ने ईरान से मांगा मुआवजा, कहा- मिडिल ईस्ट में मौत और नुकसान की भरपाई करे तेहरान

सरकारी स्कूलों की बदहाली पर अभिजीत दिपके का सवाल- 80 साल बाद भी गांवों के बच्चों को बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं?

पश्चिमी कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; 570 से अधिक घायल

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?