Homeहिन्दीराजनीतिमनी लॉन्ड्रिंग केस : ED के सामने पेश हुए कांग्रेस सांसद कार्ति...

मनी लॉन्ड्रिंग केस : ED के सामने पेश हुए कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम, CBI ने दर्ज कराई थी शिकायत

नई दिल्ली, 23 दिसम्बर। कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम 2011 में कुछ चीनी नागरिकों को वीजा जारी करने से जुड़े धनशोधन के मामले में शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष पेश हुए। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की ओर से इस मामले में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार ED का मामला वेदांत समूह की कम्पनी तलवंडी साबो पावर लिमिटेड (TSPL) के एक शीर्ष कार्यकारी द्वारा कार्ति और उनके करीबी सहयोगी एस भास्कररमण को रिश्वत के रूप में 50 लाख रुपये का भुगतान करने के आरोपों से संबंधित है। TSPL पंजाब में एक बिजली संयंत्र स्थापित करने की योजना बना रही थी।

एजेंसी तमिलनाडु की शिवगंगा लोकसभा सीट से सांसद 52 वर्षीय कार्ति चिदंबरम का धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के प्रावधानों के तहत बयान दर्ज करेगी। कार्ति ने पहले कहा था कि ईडी की जांच ऐसे सवालों पर आधारित थी, जिनका मामले से कोई लेना-देना नहीं है और पहले उन्होंने जांच एजेंसी को दस्तावेज सौंपे थे। उन्होंने दस्तावेज एकत्र करने के लिए और समय मांगा था क्योंकि वह 12 तथा 16 दिसम्बर को ईडी के समक्ष पेश नहीं हो सके थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments