1. Home
  2. कारोबार
  3. मुकेश-नीता अंबानी की बेटी ईशा ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म, परिवार में जश्न का माहौल
मुकेश-नीता अंबानी की बेटी ईशा ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म, परिवार में जश्न का माहौल

मुकेश-नीता अंबानी की बेटी ईशा ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म, परिवार में जश्न का माहौल

0
Social Share

मुंबई, 20 नवम्बर। देश के जानेमाने उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर खुशियों की बरसात हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकेश और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने बीते शनिवार, 19 नवम्बर को जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। इसमें में एक लड़का और एक लड़की है। ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के मां-बाप बनने से अंबानी परिवार और पीरामल परिवार में बेहद उत्साह का माहौल है।

अंबानी परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे बच्चे ईशा और आनंद को 19 नवम्बर, 2022 को जुड़वा बच्चों का आशीर्वाद मिला है। ईशा और बच्चे – बच्ची आदिया और बेबी बवॉय कृष्णा स्वस्थ हैं। हम आदिया, कृष्णा, ईशा और आनंद के लिए उनके जीवन के इस सबसे महत्वपूर्ण पल में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं।’

रिलायंस उद्योग समूह के प्रमुख मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी वर्ष 2018 में उद्योगपति अजय पीरामल और स्वाति पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से हुई थी।

ईशा अंबानी की शादी देश की सबसे महंगी शादियों में एक रही थी। शादी में न केवल देश बल्कि विदेशों से भी कई मेहमान शामिल हुए थे। इसके अलावा बॉलीवुड के भी तमाम हस्तियां का जमावड़ा ईशा की शादी में लगा था। ईशा अपने माता-पिता इकलौती बेटी है।

ईशा ने महज 23 वर्ष की उम्र में पिता मुकेश अंबानी के साथ उनके उद्योग समूह रिलायंस में महत्वपूर्ण कार्यों में हाथ बंटाना शुरू कर दिया था। मुकेश ने ईशा को अक्टूबर, 2014 में रिलायंस रिटेल और रिलायंस जियो के बोर्ड में जगह दी थी।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code