कांग्रेस के पूर्व सांसद महाबल मिश्रा एमसीडी चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी में शामिल

नई दिल्ली, 20 नवम्बर। कांग्रेस के पूर्व सांसद महाबल मिश्रा दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव से पहले रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। मिश्रा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में एक जनसभा के दौरान ‘आप’ का दामन थाम लिया।

महाबल मिश्रा का पार्टी में स्वागत करते हुए केजरीवाल ने कहा, ‘दिल्ली में पूर्वांचल समुदाय के लोकप्रिय नेता महाबल मिश्रा आम आदमी पार्टी परिवार में शामिल हो गए हैं। जनता और समाज के बीच आपके अनुभव से हम सब मिलकर देश को आगे बढ़ाएंगे।’

‘आप’ में शामिल होने के बाद मिश्रा ने सोशल मीडिया पर कहा कि वह पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा, ‘मैंने पिछले 30 वर्षों से लगातार लोगों की सेवा की है। अब मैं पूरे देश में पार्टी को मजबूत करूंगा।’

कांग्रेस ने महाबल को 2020 में निलंबित कर दिया था

पश्चिमी दिल्ली के पूर्व लोकसभा सदस्य और द्वारका विधानसभा क्षेत्र से तीन बार के विधायक महाबल मिश्रा को 2020 में दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान ‘पार्टी विरोधी गतिविधियों’ के लिए कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular