hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भारत में कोरोना संकट: लगातार तीसरे दिन 4 लाख से ज्यादा नए केस, 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 4,187 मौतें
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > भारत में कोरोना संकट: लगातार तीसरे दिन 4 लाख से ज्यादा नए केस, 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 4,187 मौतें
हिन्दी

भारत में कोरोना संकट: लगातार तीसरे दिन 4 लाख से ज्यादा नए केस, 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 4,187 मौतें

Vinayak Barot
Last updated: May 8, 2021 2:25 pm
Vinayak Barot
Published: May 8, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 8 मई। तमाम सरकारी और गैर-सरकारी प्रयासों के बावजूद कोरोना संक्रमण की भयावहता कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस क्रम में पिछले 24 घंटे के अंदर जहां रिकॉर्ड 4,187 लोगों की मौत हुई वहीं लगातार तीसरे दिन चार लाख से ज्यादा 4,01,078 नए मामले दर्ज किए गए। हालांकि 3,18,609 मरीज स्वस्थ भी हुए। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को पूर्वाह्न आठ बजे जारी ताजा आंकड़ों में यह जानकारी साझा की।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2.18 करोड़ से ज्यादा 2,18,92,676 हो चुकी है और मृतक आंकड़ा 2.38 लाख से ज्यादा 2,38,270 पहुंच गया है। अब तक कुल 1.79 करोड़ से ज्यादा 1,79,30,960 लोगों ने कोरोना से जंग जीती है। संप्रति देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 37,23,446 है, जो कुल संक्रमितों की 17.01 फीसदी है। मृत्यु दर 1.09 और रिकवरी रेट 81.90 प्रतिशत है।

इस बीच देशभर में शुक्रवार को 22,97,257 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। इसके साथ ही कुल वैक्सिनेशन का आंकड़ा 16,73,46,544 पहुंच गया है।

12 राज्यों में एक लाख से ज्यादा सक्रिय मामले

देश के कुल 12 राज्यों में एक लाख से ज्यादा सक्रिय मामले हैं। इनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और बिहार शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार इन राज्यों की स्थिति पर एक नजर –

महाराष्ट्र : 6,57,019 एक्टिव केस, बीते 24 घंटे में 54,022 नए संक्रमित, 37,386 स्वस्थ, 898 मौतें।

कर्नाटक : 5,36,661 एक्टिव केस, बीते 24 घंटे में 48,781 नए संक्रमित, 28,623 स्वस्थ, 592 मौतें।

केरल : 4,02,997 एक्टिव केस, बीते 24 घंटे में 38,460 नए संक्रमित, 26,662 स्वस्थ, 54 मौतें।

उत्तर प्रदेश : 2,54,118 एक्टिव केस, बीते 24 घंटे में 27,763 नए संक्रमित, 33,117 स्वस्थ, 372 मौतें।

राजस्थान : 1,99,147 एक्टिव केस, बीते 24 घंटे में 18,223 नए संक्रमित, 16,930 स्वस्थ, 164 मौतें।

आंध्र प्रदेश : 1,86,695 एक्टिव केस, बीते 24 घंटे में 17,188 नए संक्रमित, 12,749 स्वस्थ, 73 मौतें।

गुजरात : 1,46,385 एक्टिव केस, बीते 24 घंटे में 12,064 नए संक्रमित, 13,085 स्वस्थ, 119 मौतें।

तमिलनाडु : 1,35,355 एक्टिव केस, बीते 24 घंटे में 26,465 नए संक्रमित, 22,381 स्वस्थ, 197 मौतें।

छत्तीसगढ़ : 1,31,041 एक्टिव केस, बीते 24 घंटे में 13,628 नए संक्रमित, 13,624 स्वस्थ, 208 मौतें।

पश्चिम बंगाल : 1,24,098 एक्टिव केस, बीते 24 घंटे में 19,216 नए संक्रमित, 17,780 स्वस्थ, 112 मौतें।

हरियाणा : 1,15,963 एक्टिव केस, बीते 24 घंटे में 13,867 नए संक्रमित, 13,584 स्वस्थ, 162 मौतें।

बिहार : 1,15,067 एक्टिव केस, बीते 24 घंटे में 13,466 नए संक्रमित, 13,489 स्वस्थ, 62 मौतें।

You Might Also Like

पीएम मोदी का फ्रांस दौरा : ‘भारत इनोवेट्स 2026’ का करेंगे उद्घाटन, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी रहेंगे मौजूद
यूपी में रिटायर्ड ARTO के घर पर विजिलेंस की रेड : 13KG सोना, 9 किलो चांदी और 1.62 करोड़ मिले कैश
NIA की पूछताछ के बाद अलग जेलों में रखे जाएंगे गैंगस्टर, सीएम खट्टर के सुझाव पर हुआ अमल
हिंडनबर्ग रिसर्च ने अब जैक डोर्सी की भुगतान फर्म ब्लॉक इंक पर फोड़ा बम, 18 फीसदी गिरा स्टॉक
दिल्ली में जाली पासपोर्ट व वीजा बनाने वाले अंतरराष्ट्रीय रैकेट का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत 5 गिरफ्तार
TAGGED:CORONAindia
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयहिन्दी

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

August 10, 2026

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

कोलंबिया में भूकंप से 111 लोगों की मौत, सरकार ने घोषित किया राष्ट्रीय आपातकाल

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?