hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पाकिस्तान में 4 आत्मघाती हमलावरों समेत 25 आतंकवादी किए गए ढेर, गोला-बारूद का जखीरा बरामद
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > पाकिस्तान में 4 आत्मघाती हमलावरों समेत 25 आतंकवादी किए गए ढेर, गोला-बारूद का जखीरा बरामद
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

पाकिस्तान में 4 आत्मघाती हमलावरों समेत 25 आतंकवादी किए गए ढेर, गोला-बारूद का जखीरा बरामद

Revoi Editor
Last updated: October 27, 2025 10:33 am
Revoi Editor
Published: October 27, 2025
Share
SHARE

कराची, 27 अक्टूबर। पाकिस्तान अपने बुरे कर्मों का फल खुद भुगत रहा है। दुश्मन देश पाकिस्तान आतंक के साये की चपेट में है। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में चार आत्मघाती हमलावरों समेत 25 आतंकवादियों को मार गिराया गया। ये सभी मारे गए आतंकी अफगानिस्तान की ओर से घुसपैठ करनी की कोशिश कर रहे थे। पाकिस्तानी सेना ने रविवार को यह जानकारी दी।

पाक सेना ने कहा कि आतंकवादियों के साथ झड़पों में पांच सुरक्षाकर्मी भी मारे गए। सुरक्षा बलों ने शुक्रवार रात उत्तरी वजीरिस्तान और कुर्रम जिलों में चलाए गए दोनों अभियानों में हथियारों और विस्फोटकों का एक बड़ा जखीरा जब्त किया। सुरक्षा बलों ने कुर्रम जिले के गाकी और उत्तरी वजीरिस्तान जिले के स्पिनवाम के पास अफगानिस्तान से पाकिस्तान में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों के दो बड़े समूहों की गतिविधियों का पता लगाया।

  • फितना अल ख्वारिज से जुड़े थे 4 आत्मघाती हमलावर

सेना के बयान में कहा गया कि सैनिकों ने आतंकवादियों के इन समूहों से प्रभावी ढंग से मुकाबला किया और फितना अल ख्वारिज से जुड़े चार आत्मघाती हमलावरों सहित 15 ख्वारिज को मार गिराया।

  • प्रतिबंधित संगठन है TTP

पाकिस्तान सरकार ने पिछले साल प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) को फितना अल-ख्वारिज के रूप में अधिसूचित किया था, जो इस्लामी इतिहास के एक ऐसे समूह का संदर्भ है जो हिंसा में शामिल था।

  • हथियारों का जखीरा बरामद

बयान में आगे कहा गया कि उसी दिन कुर्रम जिले के गाकी में घुसपैठ कर रहे 10 और आतंकवादी मारे गए। इन आतंकवादियों के पास से हथियारों, गोला-बारूद और विस्फोटकों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया।

  • पाकिस्तान में बढ़ीं आतंकी गतिविधियां

पिछले कुछ महीनों से पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों में वृद्धि देखी गई है। खासकर खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में आतंकी हमले ज्यादा हो रहे हैं, जिनमें आतंकियों द्वारा ज्यादातर पुलिस, कानून प्रवर्तन कर्मियों और सुरक्षा बलों को निशाना बनाया जाता है। आतंकी हमलों की ये वृद्धि प्रतिबंधित टीटीपी द्वारा 2022 में सरकार के साथ संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघन के बाद हुई है। पिछले हफ्ते सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा में कई अभियानों के दौरान 34 आतंकवादियों को मार गिराया था।

You Might Also Like

केजरीवाल का दावा- भाजपा सत्ता में आई तो आरक्षण समाप्त कर देगी, योगी नहीं रहेंगे यूपी के सीएम
पोंटिंग और लैंगर के दावे को बीसीसीआई ने ठुकराया, बोले शाह- किसी पूर्व आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर से संपर्क नहीं किया
ज्ञानवापी केस : उच्चतम न्यायालय ने मस्जिद समिति की याचिका खारिज की
दिल्ली में कोरोना संक्रमण की कमी से मुख्यमंत्री केजरीवाल संतुष्ट, ऑक्सीजन कंसट्रेटर बैंक शुरू करने की घोषणा
ICC ने श्रीलंका से छीनी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप की मेजबानी, अब दक्षिण अफ्रीका करेगा आयोजन
TAGGED:ammunitionpakistanpilerecoveredsuicide bombersterrorists
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

August 8, 2026

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?