hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: दिल्ली चुनाव: केजरीवाल ने भाजपा पर लगाया गुंडागर्दी का आरोप, कहा- सीईसी से की यह अपील
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > दिल्ली > दिल्ली चुनाव: केजरीवाल ने भाजपा पर लगाया गुंडागर्दी का आरोप, कहा- सीईसी से की यह अपील
दिल्लीराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली चुनाव: केजरीवाल ने भाजपा पर लगाया गुंडागर्दी का आरोप, कहा- सीईसी से की यह अपील

Revoi Editor
Last updated: February 4, 2025 11:20 am
Revoi Editor
Published: February 3, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 3 फरवरी। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गुंडागर्दी करने और ‘आप’ कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने का सोमवार को आरोप लगाया तथा दावा किया कि दिल्ली पुलिस डरी हुई है और स्थिति से निपटने में असहाय है।

केजरीवाल ने दिल्ली में पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के आखिरी दिन संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार पर भी निशाना साधा और उन पर निजी लाभ के लिए लोकतंत्र से समझौता करने का आरोप लगाया।

केजरीवाल ने पूछा, ‘‘सबसे बड़ा गुंडा कौन है जो इस देश के कानून से नहीं डरता? वह गुंडा कौन है जो पत्रकारों को गिरफ्तार कर रहा है और ‘आप’ कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों पर खुलेआम हमले कर रहा है? वह गुंडा कौन है जिससे दिल्ली पुलिस आदेश ले रही है और डरी हुई एवं असहाय महसूस कर रही है।’’ दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने ‘आप’ और भाजपा के शासन की तुलना करते हुए कहा, ‘‘एक तरफ एक पार्टी आम आदमी के 25,000 रुपये प्रति माह बचा रही है और दूसरी तरफ एक पार्टी गुंडागर्दी में लिप्त है।’’

सीईसी राजीव कुमार का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा, ‘‘मैं उनसे अनुरोध करता हूं कि सेवानिवृत्ति के बाद नौकरी पाने के लिए लोकतंत्र को खतरे में नहीं डालें। देश के भविष्य को दांव पर नहीं लगाएं।’’ दिल्ली में पांच फरवरी को चुनाव होने हैं। भाजपा राष्ट्रीय राजधानी में ‘आप’ के शासन को खत्म करने और कांग्रेस वापसी करने की कोशिश कर रही है। चुनाव के नतीजे आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

You Might Also Like

लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर व्यापक तैयारी, श्रद्धालु आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगे अर्घ्य
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले – अमेरिका के सख्त रुख के बीच भारत तत्काल व्यापार वार्ता के लिए तैयार
DRDO ने बनाया स्वदेशी Air Defense System, ओडिशा तट पर IADWS का पहला परीक्षण सफल
इजरायल-ईरान में युद्ध समाप्त होना चाहिए… रूसी राष्ट्रपति पुतिन से चर्चा के बाद बोले डोनाल्ड ट्रम्प
झारखंड : भाजपा के पांच सांसद, तीन विधायक व पूर्व सीएम समेत 41 पर FIR, जानें क्या है मामला
TAGGED:-kejriwalaapBJPDelho Election
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

आजमगढ़ में छात्रा की मौत का मामला : शिक्षकों की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदेशभर के निजी स्कूल बंद

Vinayak Barot
Vinayak Barot
August 8, 2023
बॉलीवुड : अमिताभ-अजय की फिल्म ‘रनवे 34’ का मोशन पोस्टर जारी, इस तारीख को होगी रिलीज
राजस्थान के दलित परिवार को कांग्रेस 50 लाख देगी क्या: मायावती
हांगझू एशियाई खेल : नेहा ठाकुर ने पाल नौकायन में जीता रजत पदक, इबाद अली को कांस्य से संतोष करना पड़ा
ટ્રાન્સપોર્ટ સેકટરને નડ્યો કોરોના, અનેક કોમર્શિયલ વાહનો થશે સરન્ડર
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?