1. Home
  2. हिंदी
  3. महत्वपूर्ण
  4. कहानियां
  5. शारदीय नवरात्रि : अपनी राशि के अनुसार करें मां दुर्गा की आराधना, मनोकामना होगी पूरी
शारदीय नवरात्रि : अपनी राशि के अनुसार करें मां दुर्गा की आराधना, मनोकामना होगी पूरी

शारदीय नवरात्रि : अपनी राशि के अनुसार करें मां दुर्गा की आराधना, मनोकामना होगी पूरी

0

शारदीय नवरात्रि 26 सितम्बर से प्रारंभ हो रही है। आश्विन मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से प्रारंभ हो रहा शक्ति की देवी मां दुर्गा की उपासना का यह पर्व नौ दिनों तक चलता है। फलित ज्योतिष के अनुसार नवरात्रि में राशि के अनुसार मां दुर्गा की आराधना करने से मनोकामना पूर्ण होती है और मां दुर्गा का आशीर्वाद मिलता है। आप भी अपनी राशि के अनुरूप करें मां की आराधना :-

  • मेष : नवरात्रि के नौ दिन दुर्गा सप्तशती या दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
  • वृषभ : आपको मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की उपासना करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके कष्ट दूर होंगे।
  • मिथुन : नवरात्रि के दौरान आपको तारा कवच का रोज पाठ करना चाहिए।
  • कर्क : इस राशि के जातकों को नवरात्रि में लक्ष्मी सहस्रनाम का पाठ करना चाहिए।
  • सिंह : इस राशि के जातकों को नवरात्रि में दुर्गा मंत्रों का जप करना चाहिए।
  • कन्या : नवरात्रि के दौरान आप लक्ष्मी मंत्रों का जाप कर सकते हैं।
  • तुला : नवरात्रि के दौरान आपको सप्तशती के प्रथम चरित्र का पाठ करना शुभ रहेगा।
  • वृश्चिक : नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का पाठ करना अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।
  • धनु : नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग मंत्रों का जाप करें।
  • मकर : आपको कालरात्रि की पूजा करनी चाहिए। साथ ही नर्वाण मंत्र का जप करें।
  • कुंभ : आपको मां कालरात्रि की उपासना करनी चाहिए। साथ ही देवी कवच का पाठ करें।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code