1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. विश्व जल दिवस : लोकसभा अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने जल संरक्षण का संकल्प दोहराया
विश्व जल दिवस : लोकसभा अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने जल संरक्षण का संकल्प दोहराया

विश्व जल दिवस : लोकसभा अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने जल संरक्षण का संकल्प दोहराया

0
Social Share

नई दिल्ली, 22 मार्च। विश्व जल दिवस के अवसर पर देशभर के प्रमुख नेताओं ने जल संरक्षण का संदेश देते हुए नागरिकों से इस अमूल्य संसाधन को बचाने का संकल्प लेने की अपील की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने संदेशों के माध्यम से नेताओं ने जल के महत्व को रेखांकित किया और इसके संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “विश्व जल दिवस के अवसर पर, आइए हम जल के वास्तविक महत्व को पहचानें और उसे संरक्षित करने का संकल्प लें। जल की हर बूंद कीमती है, इसे व्यर्थ न जाने दें। जल संरक्षण केवल एक कर्तव्य ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों से किया गया एक वादा भी है।”

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “इस विश्व जल दिवस के अवसर पर आइए जल शक्ति के संचय का संकल्प करें। जल शक्ति के संचय के लिए आओ दौड़ने वाले पानी को चलने के लिए लगाएं, चलने वाले पानी को रुकने के लिए लगाएं और रुके हुए पानी को जमीन को पीने के लिए लगाएं।”

केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “जल है तो कल है! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में शुरू हुआ जल जीवन मिशन “संरक्षित जल, सुरक्षित कल” के संकल्प के साथ हर घर तक स्वच्छ जल पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। आइए, विश्व जल दिवस के अवसर पर जल संरक्षण, उसके विवेकपूर्ण उपयोग और आने वाली पीढ़ियों के लिए इस अमूल्य संसाधन को सुरक्षित रखने का संकल्प लें।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “विश्व जल दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं। जल की एक-एक बूंद का संचय हम सभी का नैतिक और सामाजिक दायित्व है। आइए, विश्व जल दिवस के अवसर पर जल संसाधनों के संरक्षण का संकल्प लें और प्रकृति के प्रति अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करें।”

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “विश्व जल दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। आइए, हम सभी मिलकर जल संरक्षण का दृढ संकल्प लें और आने वाली पीढ़ियों के लिए इस अमूल्य संसाधन को सुरक्षित रखने में अपना योगदान सुनिश्चित करें।”

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “जल है तो कल है, जल ही जीवन है…विश्व जल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जल प्रकृति का अमूल्य उपहार और समस्त जीव-जगत के अस्तित्व का आधार है। हमें एक-एक बूंद जल के महत्व को समझते हुए इसे बचाना है। आइए, हम संकल्प लें कि जल संरक्षण के प्रयासों में सदैव सहभागी बनेंगे।”

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “विश्व जल दिवस के अवसर पर आइए, संकल्प लें कि हम पानी को बर्बाद नहीं करेंगे, बल्कि इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए सहेजेंगे।”

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code