hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए 42,000 से अधिक मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी, बीएनपी ने किया बहिष्कार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए 42,000 से अधिक मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी, बीएनपी ने किया बहिष्कार
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए 42,000 से अधिक मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी, बीएनपी ने किया बहिष्कार

Vinayak Barot
Last updated: January 7, 2024 11:29 am
Vinayak Barot
Published: January 7, 2024
Share
SHARE

ढाका, 7 जनवरी। बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए रविवार को मतदान शुरू हो गया। मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) द्वारा चुनाव का बहिष्कार किए जाने के कारण प्रधानमंत्री शेख हसीना का सत्ता में लौटना लगभग तय है। मतदान स्थानीय समयानुसार सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। देश के निर्वाचन आयोग के अनुसार, 42,000 से अधिक मतदान केंद्रों पर रविवार को हो रहे मतदान में कुल 11.96 करोड़ पंजीकृत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान 300 निर्वाचन क्षेत्रों में से 299 सीट पर हो रहा है।

एक उम्मीदवार के निधन के कारण एक सीट पर मतदान बाद में कराया जाएगा। चुनाव में 27 राजनीतिक दलों के 1,500 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं और उनके अलावा 436 निर्दलीय उम्मीदवार भी हैं। भारत के तीन पर्यवेक्षकों समेत 100 से अधिक विदेशी पर्यवेक्षक 12वें आम चुनाव की निगरानी करेंगे। यह चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच कराया जा रहा है। मतदान के दौरान कानून व व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों और सुरक्षाबलों के 75 लाख से अधिक सदस्य तैनात किए गए हैं। निर्वाचन आयोग ने कहा कि नतीजे आठ जनवरी की सुबह से आने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री हसीना ने स्थानीय समयानुसार आठ बजकर तीन मिनट पर ढाका सिटी कॉलेज मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। इस दौरान उनकी बेटी साइमा वाजिद भी उनके साथ थीं। हसीना (76) वर्ष 2009 से सत्ता में हैं और उनकी पार्टी आवामी लीग ने दिसंबर 2018 में पिछला चुनाव भी जीता था। बीएनपी ने 2014 के चुनाव का बहिष्कार किया था लेकिन 2018 के चुनाव में भाग लिया था। प्रधानमंत्री हसीना की सत्तारूढ़ आवामी लीग के लगातार चौथी बार जीतने की उम्मीद है क्योंकि पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया (78) की पार्टी बीएनपी ने चुनाव का बहिष्कार किया है। खालिदा भ्रष्टाचार के आरोपों में दोषी ठहराए जाने के बाद घर में नजरबंद हैं। जो 27 राजनीतिक दल चुनाव लड़ रहे हैं उनमें विपक्षी जातीय पार्टी भी शामिल है।

बाकी सत्तारूढ़ अवामी लीग की अगुवाई वाले गठबंधन के सदस्य हैं जिसे विशेषज्ञों ने ‘चुनावी गुट’ का घटक सदस्य बताया है। बीएनपी ने शनिवार से 48 घंटे की देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। मुख्य विपक्षी दल ने चुनाव का बहिष्कार करते हुए छह जनवरी को सुबह छह बजे से आठ जनवरी सुबह छह बजे तक 48 घंटे की देशव्यापी आम हड़ताल का आह्वान किया है।

पार्टी का दावा है कि मौजूदा सरकार के रहते कोई भी चुनाव निष्पक्ष और विश्वसनीय नहीं होगा। बीएनपी के प्रवक्ता रुहुल कबीर रिजवी ने हड़ताल की घोषणा करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य ‘‘इस अवैध सरकार के इस्तीफे, एक तटस्थ सरकार के गठन और सभी पार्टी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को जेल से रिहा करने की मांग करना है।’’

चुनावों के मद्देनजर हसीना सरकार ने हजारों विरोधी नेताओं और समर्थकों को गिरफ्तार किया है। मानवाधिकार समूहों ने इस कदम की निंदा कर इसे विपक्ष को पंगु करने का प्रयास बताया। देश में 15 अन्य राजनीतिक दल भी चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं। बहिष्कार के साथ ही हिंसा के डर से बड़ी संख्या में मतदाता मतदान से दूर रह सकते हैं।

‘द डेली स्टार’ अखबार ने धानमंडी निवासी मोहम्मद मुनीर हसन के हवाले से कहा, ‘‘मतदान केंद्रों पर जाने का क्या फायदा है जब चुनाव महज एक ही पार्टी के दो समूहों के बीच है? हम सभी जानते हैं कि अंत में आवामी लीग इस दौड़ को जीत लेगी।’’ मुनीर ने हिंसा का भी डर जताया। शनिवार को बांग्लादेश के कम से कम 14 मतदान केंद्रों पर आगजनी की गई जिनमें से एक मतदान केंद्र राजधानी ढाका के बाहरी इलाके में स्थित है।

You Might Also Like

ताजमहल में शिव की प्रतिमा स्थापित करने का किया ऐलान
मदरसा छात्रों को सरकारी पाठशालाओं में भेजने के आदेश को जमीयत ने बताया ‘असंवैधानिक’
आलिया भट्ट के फैन ने उनकी मां के साथ बनाया ऐसा वीडियो, सोनी राजदान भी दंग
दिल्ली दंगा : उमर खालिद और शरजील इमाम सहित सभी 10 आरोपितों की जमानत याचिकाएं दिल्ली हाई कोर्ट से खारिज
बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी, मैसेज लिखा – ’24 घंटे के अंदर गोली मार दूंगा’
TAGGED:bangladeshBNPboycottGeneral electionPrime Minister Sheikh Hasinavoting
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
खेलराष्ट्रीयहिन्दी

हांगझोऊ एशियाई खेलों में भारत के 600 खिलाड़ी भाग लेंगे, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने जताई सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद

Vinayak Barot
Vinayak Barot
June 8, 2023
पीएम मोदी के सलाहकार तरुण कपूर का कार्यकाल फिर एक वर्ष के लिए बढ़ा
Retired Army Doctors to be Re-recruited to Fight Covid
विश्व पैरा एथलेटिक्स : निषाद कुमार ने तोड़ा विश्व रिकॉर्ड, फर्राटा धाविका सिमरन ने भी भारत को दिलाया स्वर्ण पदक
अमित शाह का कांग्रेस पर पलटवार – ‘नारी शक्ति वंदन विधेयक’ पेश किए जाने को पचा नहीं पा रहा विपक्ष
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?