hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: टीम इंडिया में तनातनी जारी : चोटिल रोहित टेस्ट सीरीज से हटे तो विराट ने एक दिनी ने वापस लिया नाम
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > टीम इंडिया में तनातनी जारी : चोटिल रोहित टेस्ट सीरीज से हटे तो विराट ने एक दिनी ने वापस लिया नाम
खेलहिन्दी

टीम इंडिया में तनातनी जारी : चोटिल रोहित टेस्ट सीरीज से हटे तो विराट ने एक दिनी ने वापस लिया नाम

Vinayak Barot
Last updated: December 14, 2021 3:43 pm
Vinayak Barot
Published: December 14, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 14 दिसंबर। विराट कोहली को एक दिनी टीम की कप्तानी से हटाए जाने के बाद ही टीम इंडिया में अंदरूनी तनातनी बढ़ने लगी है और इसका सीधा प्रभाव इसी माह प्रस्तावित दक्षिण अफ्रीका दौरे पर पड़ता दिखाई दे रहा है। इस क्रम में पहले टेस्ट टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा चोटिल होने की वजह से सोमवार को टेस्ट सीरीज से बाहर हुए तो अब टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने वनडे सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है।

बेटी वामिका का पहला जन्मदिन परिवार के साथ मनाने की जताई इच्छा

प्राप्त जानकारी के अनुसार विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को जानकारी दी थी कि 11 जनवरी को उनकी बेटी वामिका का पहला बर्थडे है और वो उसे अपने परिवार के साथ मनाना चाहते हैं। चूंकि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टेस्ट 11 जनवरी से ही खेला जाएगा और यह विराट कोहली का 100वां टेस्ट होगा, लिहाजा इस टेस्ट के बाद विराट वनडे सीरीज के वक्त अपने परिवार के साथ समय बिता सकते हैं।

कोहली की हठवादिता के चलते उनसे ली गई थी एक दिनी की कप्तानी

गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट टीम की घोषणा करने के साथ ही बीसीसीआई ने एक दिनी टीम की कप्तानी विराट कोहली से लेकर रोहित शर्मा को सौंप दी थी। तब बोर्ड अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने विराट से कप्तानी वापस लिए जाने की वजह भी बताई थी।

गांगुली ने कहा था कि विराट को टी20 की कप्तानी छोड़ने से मना किया गया था, लेकिन वह नहीं माने। उसके बाद चयनकर्ताओं और बोर्ड ने एक साथ मिलकर यह फैसला लिया कि सीमित ओवरों की क्रिकेट में अलग-अलग कप्तान नहीं रखे जा सकते हैं, इसलिए रोहित को टी20 और वनडे की कप्तानी दी गई।

रोहित की जगह गुजरात के प्रियांक पांचाल टेस्ट टीम में शामिल

गौरतलब है कि टेस्ट टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के चलते सोमवार को तीन हफ्ते के लिए मैदान से दूर हो गए। टेस्ट टीम में रोहित शर्मा की जगह गुजरात के बल्लेबाज प्रियंक पंचाल को शामिल किया गया है।

टीम इंडिया का दक्षिण अफ्रीका दौरा 26 दिसंबर से प्रस्तावित है। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज 19 जनवरी से शुरू होगी, जिस दिन पर्ल के बोलैंड पार्क में पहला वनडे खेला जाएगा। दूसरा वनडे 21 जनवरी को पर्ल में ही और तीसरा वनडे 23 जनवरी को केपटाउन में खेला जाएगा।

You Might Also Like

कोरोना का बड़ा संकट : केजरीवाल के बाद अब भाजपा सांसद मनोज तिवारी हुए संक्रमित
आईपीएल-18 : मुंबई इंडियंस की रोमांचक जीत, घर में टूटा दिल्ली कैपिटल्स का अजेय क्रम
भारतीय रिजर्व बैंक की तैयारी : जल्द ही हर बैंक के एटीएम से बिना कार्ड कैश निकालने की सुविधा
अशोक गहलोत का आरोप – ‘भाजपा उन उद्योगपतियों को परेशान करती है, जो कांग्रेस को चंदा देना चाहते हैं’
पाकिस्तान: इमरान खान के काफिले के साथ हादसा, तोशाखाना मामले में पेशी पर जाते समय पलटी गाड़ी, तीन घायल
TAGGED:-one-day-seriesbcciCricketRohit sharmateam indiateam india tour of south africaTest SeriesVirat Kohli
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राज्यउत्तरप्रदेशराष्ट्रीयहिन्दी

Parliament Monsoon Session : राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर विपक्ष की चर्चा की मांग, राम गोपाल यादव बोले- सरकार बहस से बच रही

August 11, 2026

सरकारी स्कूलों की बदहाली पर अभिजीत दिपके का सवाल- 80 साल बाद भी गांवों के बच्चों को बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं?

Share Market Today: कमजोर शुरुआत के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 250 अंक टूटा; निफ्टी 24,550 के नीचे

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

JPSC protests : भूख हड़ताल पर बैठे JLKM नेता देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती, ब्लड शुगर लेवल गिरा

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?