hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: चंद्रयान-3 : विक्रम लैंडर के कैमरे ने बनाया चंद्रमा की सतह का वीडियो, यही डिवाइस खोजेगा लैंडिंग की जगह
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > चंद्रयान-3 : विक्रम लैंडर के कैमरे ने बनाया चंद्रमा की सतह का वीडियो, यही डिवाइस खोजेगा लैंडिंग की जगह
राष्ट्रीयहिन्दी

चंद्रयान-3 : विक्रम लैंडर के कैमरे ने बनाया चंद्रमा की सतह का वीडियो, यही डिवाइस खोजेगा लैंडिंग की जगह

Vinayak Barot
Last updated: August 18, 2023 6:51 pm
Vinayak Barot
Published: August 18, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 18 अगस्त। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अपने ट्विटर हैंडल पर चंद्रमा की सतह का नया वीडियो जारी किया है। विक्रम लैंडर (Vikram Lander) पर लगे लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा (LPDC) ने यह वीडियो बनाया है।

LPDC विक्रम लैंडर के निचले हिस्से में लगा हुआ है। यह इसलिए लगाया गया है ताकि विक्रम अपने लिए लैंडिंग की सही और सपाट जगह खोज सके। इस कैमरे की मदद से यह देखा जा सकता है कि विक्रम लैंडर किसी ऊबड़-खाबड़ जगह पर लैंड तो नहीं कर रहा है या किसी गड्ढे यानी क्रेटर में तो नहीं जा रहा है।

इस कैमरे को लैंडिंग से थोड़ा पहले फिर से ऑन किया जा सकता है क्योंकि अभी जो तस्वीर आई है, उसे देखकर लगता है कि यह कैमरा ट्रायल के लिए ऑन किया गया था ताकि तस्वीरों या वीडियो से यह पता चल सके कि वह कितना सही से काम कर रहा है। चंद्रयान-2 में भी इस सेंसर का इस्तेमाल किया गया था। वह सही काम कर रहा था।

विक्रम के लिए लैंडिंग की सही जगह खोजना ही LPDC का काम है। इस पेलोड के साथ लैंडर हजार्ड डिटेक्शन एंड अवॉयडेंस कैमरा (LHDAC), लेजर अल्टीमीटर (LASA), लेजर डॉपलर वेलोसिटीमीटर (LDV) और लैंडर हॉरीजोंटल वेलोसिटी कैमरा (LHVC) मिलकर काम करेंगे ताकि लैंडर को सुरक्षित चंद्रमा की सतह पर उतारा जा सके।

Chandrayaan-3 Mission:

View from the Lander Imager (LI) Camera-1
on August 17, 2023
just after the separation of the Lander Module from the Propulsion Module #Chandrayaan_3 #Ch3 pic.twitter.com/abPIyEn1Ad

— ISRO (@isro) August 18, 2023

विक्रम लैंडर जिस समय चंद्रमा की सतह पर उतरेगा, उस समय उसकी गति दो मीटर प्रति सेकेंड के आसपास होगी। लेकिन हॉरिजेंटल गति 0.5 मीटर प्रति सेकेंड होगी। विक्रम लैंडर 12 डिग्री झुकाव वाली ढलान पर उतर सकता है। इस गति, दिशा और समतल जमीन खोजने में ये सभी यंत्र विक्रम लैंडर की मदद करेंगे। ये सभी यंत्र लैंडिंग से करीब 500 मीटर पहले एक्टिवेट हो जाएंगे।

इसके बाद विक्रम लैंडर में लगे चार पेलोड्स सक्रिय हो जाएंगे। ये हैं रंभा (RAMBHA), चास्टे (ChaSTE), इल्सा (ILSA) और लेजर रेट्रोरिफ्लेक्टर एरे (LRA)। रंभा – यह चंद्रमा की सतह पर सूरज से आने वाले प्लाज्मा कणों के घनत्व, मात्रा और बदलाव की जांच करेगा। चास्टे – यह चंद्रमा की सतह की गर्मी यानी तापमान की जांच करेगा। इल्सा – यह लैंडिंग साइट के आसपास भूकंपीय गतिविधियों की जांच करेगा। लेजर रेट्रोरिफ्लेक्टर एरे – यह चंद्रमा के डायनेमिक्स को समझने का प्रयास करेगा।

You Might Also Like

AIIMS गुवाहाटी असम के स्वास्थ्य ढांचे को बढ़ावा देगा: प्रधानमंत्री मोदी
राहुल गांधी ने की केरल वासियों की तारीफ, कहा- यहां के डीएनए में है ‘भारत जोड़ो’ का संदेश
जयपुर में दर्दनाक हादसा : SMS अस्पताल में आग लगने से 7 मरीजों की जलकर मौत, CM भजनलाल किया निरीक्षण
कांग्रेस शासित राज्य कांग्रेस के ‘शाही परिवार’ के लिए बन गए हैं एटीएम : पीएम मोदी
ग्लोबल साउथ में पहली AI समिट : भारत के तकनीकी विजन को मिलेगी नई गति
TAGGED:Chandrayaan-3LPDCvideo of Moon's surfaceVikram Lander's camera
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
धर्म-संस्कृतिराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

शारदीय नवरात्रि : सीएम योगी ने कन्याओं के पांव पखार की मातृ शक्ति की आराधना

Revoi Editor
Revoi Editor
October 11, 2024
એક્ટ્રેસ પ્રિયંકા ચોપરાએ કોરોનાને લઈને ચિંતા વ્યક્ત કરી, ટ્વિટ કરીને લખ્યું , ‘મારુ દિલ તૂટી ગયું’
બાબરી ધ્વંસ કેસનો ચુકાદો 30 સપ્ટેમ્બરે, અડવાણી, ઉમા સહિતના આરોપીઓને હાજર રહેવા ફરમાન
यूपी : योगी के मंत्री का बड़ा बयान, कहा- सरकार बनाने का अखिलेश का सपना नहीं होगा पूरा
AAP का आरोप- केंद्र संजय सिंह को ‘चुप’ कराने की कोशिश कर रहा है
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?