1. Home
  2. हिन्दी
  3. राजनीति
  4. तमिलनाडु में विजय सरकार का पहला बजट : शादी पर लड़की को सोने का सिक्का, जन्म पर बच्चे को सोने की अंगूठी
तमिलनाडु में विजय सरकार का पहला बजट : शादी पर लड़की को सोने का सिक्का, जन्म पर बच्चे को सोने की अंगूठी

तमिलनाडु में विजय सरकार का पहला बजट : शादी पर लड़की को सोने का सिक्का, जन्म पर बच्चे को सोने की अंगूठी

0
Social Share

चेन्नई, 6 अगस्त। तमिलनाडु के वित्त मंत्री मैरी विल्सन ने बुधवार को थलपति विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) सरकार का पहला बजट पेश किया। इस बजट में कई कल्याणकारी योजनाओं के लिए बड़ा आवंटन किया गया है। साथ ही सरकार का फोकस टेंडर की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने पर है। लेकिन, बजट में कुछ स्कीम के लिए आवंटित फंड की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है।

लड़की की शादी पर सोने का सिक्का और सिल्क साड़ी

सरकार ने दो गोल्ड असिस्टेंस स्कीम के लिए 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का आवंटन किया है। गोल्ड क्वॉइन और सिल्क साड़ी स्कीम के तहत लड़की की शादी पर सरकार सोने का एक 8 ग्राम का सिक्का और सिल्क की एक साड़ी देगी। दरअसल, टीवीके प्रमुख सी जोसफ विजय ने चुनाव से पहले राज्य की जनता से ये वादे किए थे।

सरकारी अस्पताल में जन्म पर बच्चे को सोने की अंगूठी

गोल्ड क्वॉइन और सिल्क साड़ी स्कीम के लिए 812 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। 560 करोड़ रुपये का आवंटन गोल्ड रिंग स्कीम के लिए किया गया है। इस स्कीम के तहत सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाले बच्चे को सरकार की तरफ से एक सोने की अंगूठी दी जाएगी। इस स्कीम से सरकारी अस्पताल की सेवाओं में लोगों की दिलचस्पी बढ़ सकती है।

कॉलेज छात्रों को फ्री लैपटॉप के लिए 2000 करोड़ आवंटन

बजट में कॉलेज छात्रों को फ्री लैपटॉप देने की स्कीम के लिए 2,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। सरकार ने हज सब्सिडी का भी एलान किया है। इस स्कीम के तहत पहली बार हज कमेटी के जरिए हज पर जाने वालों को सरकारी की तरफ 35,000 से 25,000 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी।

राज्य सरकार पर पहले से ही 10 लाख करोड़ रुपये का कर्ज

राज्य के वित्तमंत्री ने मेडिकल कॉलेजों में NEET की जगह 12वीं के अंकों के आधार पर दाखिला देने की अपील केंद्र सरकार से की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वित्तीय चुनौतियों का सामना करने के लिए कई उपाय कर रही है। इससे पहले टीवीके सरकार ने राज्य की वित्तीय स्थिति पर एक श्वेत पत्र पेश किया था। इस राज्य पर करीब 10 लाख करोड़ रुपये का कर्ज होने की जानकारी दी गई।

9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए अल्ट्रा-मॉडर्न स्कूल बनेंगे

राज्य के बजट में स्कूलों के आधुनिकीकरण कार्यक्रम के लिए 300 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। सरकार पूर्व मुख्यमंत्री के कामराज के नाम पर एक खास स्कीम शुरू करने जा रही है। इस स्कीम में 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए अल्ट्रा मॉडर्न रेजिडेंशियल स्कूल बनाए जाएंगे। इसके लिए बजट में अतिरिक्त 125 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।

परिवारों को मुफ्त 200 यूनिट्स बिजली की स्कीम पहले से लागू

वित्तमंत्री ने बताया कि सरकार पहले ही परिवारों के लिए मुफ्त 200 यूनिट्स बिजली की स्कीम शुरू कर चुकी है। शराब की 717 दुकानों को बंद करने का आदेश दिया गया है। विल्सन ने कहा कि सरकार का फोकस महिलाओं के सशक्तिकरण, सामाजिक न्यायन और सभी के लिए आवास पर है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code