Homeराज्यतमिलनाडु : विजय के नेतृत्व वाली TVK सरकार ने  विधानसभा में हासिल...

तमिलनाडु : विजय के नेतृत्व वाली TVK सरकार ने  विधानसभा में हासिल किया बहुमत, AIADMK दो फाड़  

चेन्नई, 13 मई। दक्षिण भारत के लोकप्रिय अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय के नेतृत्व में गठित तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) सरकार ने तमिलनाडु विधानसभा के पटल पर अपना बहुमत साबित कर दिया है। फ्लोर टेस्ट में टीवीके की सरकार को 144 विधायकों का समर्थन हासिल हुआ जबकि विपक्ष में सिर्फ 22 वोट पड़े।

विश्वास मत के दौरान टीवीके के पक्ष में 144 वोट पड़े

AIADMK के 25 विधायकों ने विजय के समर्थन में वोट दिया।

हालांकि प्रमुख विपक्षी दलों ने फ्लोर टेस्ट की वोटिंग से पहले सदन से वॉकआउट कर दिया था। दिलचस्प यह रहा कि शक्ति परीक्षण के दौरान ही AIADMK दो फाड़ हो गई। AIADMK के कुछ विधायकों ने मुख्य विपक्षी दल DMK के साथ वॉकआउट कर दिया जबकि इसी पार्टी के 25 विधायकों ने विजय के समर्थन में वोट दिया।

AIADMK के 25 विधायकों ने विजय के प्रति जताया समर्थन

कुल 234 सदस्यीय विधानसभा में टीवीके गठबंधन सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरा। लेकिन उसके पास अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा नहीं था। कांग्रेस, CPI, CPI (M), VCK, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) और कुछ निर्दलीय एवं छोटे दलों के समर्थन से विजय ने सरकार बनाई थी। फ्लोर टेस्ट के दौरान गठबंधन को कुल 144 विधायकों का समर्थन मिला।

वोटिंग से पहले DMK सहित प्रमुख विपक्षों का सदन से बहिर्गमन

इसके पूर्व विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने पर मुख्यमंत्री विजय ने विश्वास प्रस्ताव पेश किया। चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष के सहयोगी दलों ने सरकार के समर्थन में अपनी बात रखी, जबकि विपक्ष ने सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। हालांकि मतदान की प्रक्रिया शुरू होने से पहले प्रमुख विपक्षी दलों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

AIADMK के बागी गुट के पास अब तक दो तिहाई समर्थन नहीं

जहां तक AIADMK का सवाल है तो विधानसभा चुनाव में 47 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच पार्टी दो हिस्सों में करीब-करीब टूट चुकी है। यह टूट भी बराबरी पर नहीं हुई है, लेकिन बागी गुट के पास भी अब तक दो तिहाई समर्थन हासिल नहीं है, लिहाजा टूट का औपचारिक रूप लेना अभी संभव नहीं लगता।

मुश्किल यह है कि AIADMK नेता एडप्पाडी के. पलानीस्वामी के नेतृत्व पर बागी विधायकों ने सवाल खड़ा कर दिया है। AIADMK के इस विभाजन की वजह भी मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ही हैं, जिनके जोरदार प्रदर्शन ने विरोधी खेमों में भारी तबाही मचाई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments