Homeहिन्दीराष्ट्रीयवाराणसी : योगी सरकार जल्द ही पर्यटकों को पांच सौ रुपये में...

वाराणसी : योगी सरकार जल्द ही पर्यटकों को पांच सौ रुपये में कराएगी काशी दर्शन

वाराणसी, 13 फरवरी। काशी की नई तस्वीर दुनिया के पर्यटन के मानचित्र पर आने के बाद पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में योगी सरकार उनकी सहूलियत के लिए काशी दर्शन सेवा शुरू करने जा रही है। इसके लिए इलेक्ट्रिक एसी बस का संचालन शुरू किया जाएगा। यह बस महज पांच सौ रुपये में पांच महत्वपूर्ण स्थानों के दर्शन कराएगी।

यात्रियों की सहूलियत के लिए इस योजना को काशी दर्शन पास से भी जोड़ा जाएगा

वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की ओर से शुरू की जाने वाली इस योजना को काशी दर्शन पास से भी जोड़ा जाएगा, जिससे यात्रियों को टिकट बुक कराने में कोई समस्या न हो। उल्लेखनीय है कि काशी दर्शन पास का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के अपने पिछले दौरे में किया था।

दरअसल, योगी सरकार मूलभूत सुविधाओं को विकसित करते हुए काशी का कायाकल्प कर रही है। धार्मिक स्थलों और घाटों का पुनरुद्धार किया जा रहा है। इसी के तहत मंडलायुक्त की अध्यक्षता में वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की 28वीं बैठक में काशी दर्शन बस सेवा शुरू करने की योजना पर सहमति बनी है, जिसका लोकार्पण जल्द ही किया जाएगा।

काशी दर्शन सेवा के जरिये पांच प्रमुख स्थानों की कराएगी जाएगी सैर

ऐसी बसों से सफर में सहूलियत के लिए कस्टमर केयर नंबर जारी करने पर भी सहमति दी गई। काशी दर्शन के लिए कैंट रेलवे स्टेशन से बस सेवा शुरू होगी, जो काशी विश्वनाथ मंदिर, काल भैरव, नमो घाट, दुर्गा मंदिर, संकट मोचन आदि पांच स्थानों के दर्शन कराएगी। बताया जा रहा है कि इसमें आगे चलकर और स्थानों को जोड़ा जा सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments