1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तर प्रदेश : योगी के मंत्री महेंद्र सिंह ने प्रियंका गांधी पर कसा तंज, कहा- सिर्फ ट्विटर पर उड़ाती हैं चिड़िया
उत्तर प्रदेश : योगी के मंत्री महेंद्र सिंह ने प्रियंका गांधी पर कसा तंज, कहा- सिर्फ ट्विटर पर उड़ाती हैं चिड़िया

उत्तर प्रदेश : योगी के मंत्री महेंद्र सिंह ने प्रियंका गांधी पर कसा तंज, कहा- सिर्फ ट्विटर पर उड़ाती हैं चिड़िया

0
Social Share

लखनऊ, 31 अगस्त। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस की नीतियों को पूरा देश जानता है। इसके साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ट्विटर पर चिड़िया उड़ाने से काम नहीं चलेगा, जमीन पर काम करना पड़ता है।

महेंद्र सिंह ने साथ ही यह भी कहा कि राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है, इसलिए किसी को राम मंदिर से परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने चंदा पर सवाल उठाने वालों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि समय आने पर इसका जवाब मिल जाएगा।

दरसअल प्रदेश में बाढ़ से मचे हाहाकार के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने गोंडा पहुंचकर प्रभावित इलाके का हवाई सर्वे किया। उन्होंने इसके आस-पास के जिलों बलरामपुर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर और गोरखपुर में भी सर्वेक्षण कर बाढ़ राहत कार्यो का जायजा लिया। इसके बाद जलशक्ति मंत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला प्रशासन और बाढ़ खंड के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। उन्होंने विधायक और बीजेपी के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक की।

बाद में जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पूरा प्रदेश बाढ़ से सुरक्षित है, सरकार लगातार इस दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक, सिंचाई और आपदा प्रबंधन लगातार सक्रिय है, किसी को कोई दिक्कत नहीं होने दी जायेगी।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code