1. Home
  2. हिन्दी
  3. राजनीति
  4. यूपी चुनाव : प्रियंका का बड़ा एलान, सत्ता में आई कांग्रेस तो देगी 10 लाख तक का फ्री इलाज
यूपी चुनाव : प्रियंका का बड़ा एलान, सत्ता में आई कांग्रेस तो देगी 10 लाख तक का फ्री इलाज

यूपी चुनाव : प्रियंका का बड़ा एलान, सत्ता में आई कांग्रेस तो देगी 10 लाख तक का फ्री इलाज

0
Social Share

लखनऊ, 25 अक्टूबर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोर्चा संभालते ही कांग्रेस की प्रतिज्ञा तय कर दी है। इसी क्रम में सोमवार को पार्टी ने उत्तर प्रदेश में दस लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त में कराने की घोषणा की है।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है कि, ‘कोरोना काल में और अभी प्रदेश में फैले बुखार में सरकारी उपेक्षा के चलते उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की जर्जर हालात सबने देखी।

सस्ते और अच्छे इलाज के लिए घोषणा पत्र समिति की सहमति से यूपी कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि सरकार बनने पर कोई भी हो बीमारी मुफ्त होगा 10 लाख तक इलाज सरकारी।

प्रियंका ने सात वादों के साथ “प्रतिज्ञा यात्रा” को दिखाई हरी झंडी

इससे पहले प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से कांग्रेस की “प्रतिज्ञा यात्रा” को सात वादों के साथ हरी झंडी दिखाई थी, जिसमें अगले साल के विधानसभा चुनावों में सत्ता में आने पर किसानों की कर्ज माफी और 20 लाख लोगों को नौकरी देना शामिल था।

कांग्रेस ने 2,500 रुपये प्रति क्विंटल और गन्ने के लिए 400 रुपए प्रति क्विंटल पर गेहूं और धान की खरीद का भी वादा किया है। 20 लाख लोगों को नौकरियों के अलावा कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर राज्य में सत्ता में आती है, तो उनकी पार्टी “सभी का बिजली बिल आधा” कर देगी।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code