hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: वाराणसी के जिलाधिकारी की अनूठी अपील – मतदान में शामिल होने के लिए छपवा दिया आमंत्रण पत्र
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > वाराणसी के जिलाधिकारी की अनूठी अपील – मतदान में शामिल होने के लिए छपवा दिया आमंत्रण पत्र
चुनावराष्ट्रीयहिन्दी

वाराणसी के जिलाधिकारी की अनूठी अपील – मतदान में शामिल होने के लिए छपवा दिया आमंत्रण पत्र

Vinayak Barot
Last updated: March 7, 2022 12:17 am
Vinayak Barot
Published: March 7, 2022
Share
SHARE

वाराणसी, 6 मार्च। यूपी चुनाव के आखिरी चरण में सोमवार को होने वाले मतदान के लिए अन्य जिलों की भांति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी जिला प्रशासन ने व्यापक तौर पर सभी तैयारियां पूरा कर ली हैं। इसी क्रम में रविवार को वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी के लिए काशी की जनता से अनूठी अपील की  और मतदान में शामिल होने के लिए अपनी ओर से आमंत्रण पत्र छपवा दिया। यह निमंत्रण पत्र ठीक वैसे ही है, जैसे कि आम शादी-विवाह के मौके पर छपते हैं।

‘भेज रहे हैं स्नेह निमंत्रण, मतदाता तुम्हें बुलाने को, 07 मार्च को भूल न जाना…’

मतदान के लिए छपे निमंत्रण पत्र में वाराणसी जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से लिखा गया है – ‘भेज रहे हैं स्नेह निमंत्रण तुम्हे बुलाने को, 7 मार्च को भूल न जाना वोट डालने आने को।’ इसके बाद निमंत्रण पत्र में मतदान दिवस और तारीख को अंकित किया गया है, ‘सोमवार , 7 मार्च 2022’। कार्ड में  स्थान की जगह ‘आपका मतदान केंद्र’ लिखा है। निमंत्रण के निवेदक के तौर पर ‘जिला निर्वाचन कार्यालय, वाराणसी’ लिखा गया है।

इस आमंत्रण पत्र के सम्बन्ध में जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से बताया गया कि मतदान सभी बालिग नागरिकों का राष्ट्रीय अधिकार है। ऐसे में वाराणसी जिला प्रशासन काशी की जनता से 7 मार्च को लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल होने के लिए आमंत्रण दे रहा है। प्रशासन काशी की जनता को बताना चाहता है कि निर्वाचन आयोग की ओर से मतदान की सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। नागरिक बड़े पैमाने पर अपने घरों से निकलें और मतदान करें। इस मतदान के कारण ही उन्हें एक सशक्त और विकास परख सरकार मिलेगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा ने काशी की आम जनता से कहा कि मतदाता सात मार्च को पूरे उत्साह और उमंग के साथ निष्पक्ष और निर्भीक होकर अपने मत का प्रयोग करें और नई सरकार को चुनने में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

You Might Also Like

कांग्रेस नेता मुरलीधरन का शशि थरूर पर प्रहार, बोले – ‘वह हमारे साथ नहीं, उन्हें किसी कार्यक्रम में नहीं बुलाएंगे’
‘खेल रत्न’ अवार्ड अब मेजर ध्यान चंद के नाम पर होगा, पूर्व पीएम राजीव गांधी का नाम हटा
उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री शाह, आपदाग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे सर्वेक्षण
कच्चे तेल में नरमी से शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1074 अंक चढ़ा, निफ्टी 2 हफ्ते बाद 24000 के पार
जम्मू-कश्मीर : वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर अर्धकुंवारी के पास भूस्खलन, 5 लोगों की मौत, 14 घायल, यात्रा स्थगित
TAGGED:invitation letter for votingKaushal Raj SharmaUP electionsVaranasi District MagistrateVoting in Varanasi
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयलोकसभा चुनाव 2024हिन्दी

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक कल, लोकसभा चुनाव के लिए 160 प्रत्याशियों की घोषणा संभव

Revoi Editor
Revoi Editor
February 28, 2024
68th Filmfare Awards 2023: आलिया भट्ट और राजकुमार राव को बेस्‍ट एक्‍टर अवॉर्ड, व‍िनर्स की पूरी लिस्ट
उत्तराखंड : जोशीमठ में भू-धंसाव मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने दाखिल की पीआईएल
IGI एयरपोर्ट : दोपहर दो बजे के बाद टर्मिनल एक की सभी उड़ानें टर्मिनल दो और तीन पर डायवर्ट
ओवैसी का एलान – जब तक वक्फ बिल को वापस नहीं ले लिया जाता, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?