hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस का दावा – ‘लोकसभा चुनाव से पहले गिर जाएगी नीतीश सरकार’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस का दावा – ‘लोकसभा चुनाव से पहले गिर जाएगी नीतीश सरकार’
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस का दावा – ‘लोकसभा चुनाव से पहले गिर जाएगी नीतीश सरकार’

Vinayak Barot
Last updated: January 20, 2023 8:46 pm
Vinayak Barot
Published: January 20, 2023
Share
SHARE

रांची, 20 जनवरी। केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के इस दावे से बिहार में सियासी हड़कंप मच गया है कि नीतीश कुमार की सरकार 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले गिर जाएगी। पशुपति पारस ने यहां पत्रकारों से बातचीत में दावा किया, ‘लोकसभा चुनाव से पहले बिहार सरकार गिर जाएगी। महागठबंधन सरकार अस्थाई है। पांच महीने के अंदर दो विकेट सरकार के गिर गए हैं। तीसरा विकेट थर्ड अंपायर के पास पेंडिग है, कभी भी गिर जाएगा। रन नहीं बन रहा। दो-चार महीने के अंदर एक बार फिर बिहार सरकार गिर जाएगी। नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री बनने का सपना बिखर जाएगा।’

सियासी घमासान के पीछे की वजह प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की कुर्सी

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (आरएलजेपी) प्रमुख पशुपति पारस ने महागठबंधन में चल रहे सियासी घमासान पर कहा कि सियासी घमासान के पीछे की वजह प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की कुर्सी है। तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। तेजस्वी यादव के लिए धर्म संकट ये है कि एक ही गठबंधन में जेडीयू और कांग्रेस है। दोनों दलों के बड़े नेता प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से पीएम पद के दावेदार हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘नीतीश कुमार ने जब एनडीए से अलग होकर बिहार में महागठबंधन की मदद से सरकार बनाई, उसी वक्त हम लोगों ने इसे बेमेल गठबंधन करार दिया था। सरकार के गठन के 5-6 माह भी नहीं हुए, महागठबंधन में किस तरह के हालात पैदा हो गए हैं। इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि आगे क्या होगा।’

महागठबंधन के अंदर ‘एक अनार सौ बीमार‘ की स्थिति

पशुपति पारस ने कहा कि बिहार में महागठबंधन है। वही राष्ट्रीय स्तर पर यूपीए है। यूपीए में नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव और राहुल गांधी हैं। कांग्रेस कभी भी नीतीश कुमार को पीएम कैंडिडेट के तौर पर स्वीकार नहीं करेगी। वस्तुतः महागठबंधन के अंदर ‘एक अनार सौ बीमार’ की स्थिति बनी है। बिहार में चल रहे सियासी घमासान पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार बने हुए पांच माह ही हुए, पांच माह के अंदर ही दो विकेट गिर चुके हैं। तीसरा कभी भी गिर सकता है।

चिराग पासवान को एनडीए में लौटने की सलाह

पशुपति पारस से जब उनके भतीजे चिराग पासवान को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें (चिराग) एनडीए में आने की सलाह दी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘व्यक्ति नहीं, वक्त बलवान होता है। हम तो शुरू से ही चिराग पासवान को सलाह दे रहे थे कि एनडीए के साथ रहें, लेकिन उन्होंने मेरी बात नहीं मानी। एक बार फिर कह रहा हूं, चिराग पासवान एनडीए के साथ आ जाएं।’ पारस ने दावा किया कि 2024 में भी नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे।

You Might Also Like

बरेली-नैनीताल हाईवे पर भीषण हादसा : कार और ट्रक की जबरदस्त टक्कर, 8 यात्रियों की जलकर मौत
भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल का दावा – दिसम्बर के बाद पश्चिम बंगाल में भी होगा बड़ा खेला, 30 से ज्यादा टीएमसी विधायक संपर्क में
शाहनवाज हुसैन को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, भाजपा नेता के खिलाफ दर्ज होगा रेप का केस
रूसी राष्ट्रपति पुतिन के आवास पर हमले की खबरों पर पीएम मोदी चिंतित, शांति के लिए कूटनीति पर दिया जोर
सरकार ने संसद को दी जानकारी – अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में 34 बाहरी लोगों ने खरीदीं संपत्तियां
TAGGED:biharLok Sabha electionsNitish governmentPashupati Kumar Paras claims
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयखेलदेश-विदेशहिन्दी

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

August 8, 2026

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?