अज्ञात व्यक्ति ने आरएसएस मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी, सुरक्षा कड़ी की गई

नागपुर, 31 दिसम्बर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नागपुर स्थित मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। अज्ञात कॉलर द्वारा शनिवार को मिली धमकी के बाद आरएसएस हेडक्वार्टर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

नागपुर के डीसीपी, जोन III गोरख भामरे ने कहा, ‘पुलिस कंट्रोल रूम में दोपहर एक बजे एक फोन आया। एक व्यक्ति ने महल इलाके में आरएसएस मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी।’

बम निरोधक दस्ते की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला

डीसीपी ने बताया कि एक बम जांच एवं निरोधक दस्ते (बीडीडीएस) और एक कुत्ते के दस्ते को बुलाया गया और परिसर की गहन जांच की गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। एहतियात के तौर पर पेट्रोलिंग तेज कर दी गई है, पुलिस कॉल करने वाले की पहचान करने के लिए फोन नंबर पर नजर रख रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular