hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ट्रंप बोले – ‘हमारी दोस्ती अब शायद ही टिकेगी’, एलन मस्क का पलटवार – ‘मैं न होता तो तय थी हार’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > ट्रंप बोले – ‘हमारी दोस्ती अब शायद ही टिकेगी’, एलन मस्क का पलटवार – ‘मैं न होता तो तय थी हार’
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिहिन्दी

ट्रंप बोले – ‘हमारी दोस्ती अब शायद ही टिकेगी’, एलन मस्क का पलटवार – ‘मैं न होता तो तय थी हार’

Revoi Editor
Last updated: June 6, 2025 12:37 am
Revoi Editor
Published: June 6, 2025
Share
SHARE

वॉशिंगटन, 5 जून। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला-एक्स के मालिक एलन मस्क से बीच उपजी कटुता अब सार्वजनिक मंचों पर साफ दिखाई देने लगी है। कभी बेहद करीबी माने जाने वाले ट्रंप और मस्क अब ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ को लेकर आमने-सामने हैं। इस बिल पर मस्क के ‘अमेरिका को दिवालिया’ वाले कमेंट पर ट्रंप भड़क गए हैं। ट्रंप ने कहा, ‘शायद ही अब हमारी दोस्ती टिकेगी।‘ जवाब में मस्क ने एक और पलटवार करते हुए कहा – ‘मैं न होता तो ट्रंप चुनाव तक नहीं जीत पाते।’

उल्लेखनीय है कि मस्क ने हाल ही में रिपबल्किन समर्थित विधेयक बिग ब्यूटीफुल बिल पर खुलकर नाराजगी जताई थी। मस्क ने सोशल मीडिया पर कहा था कि यह बिल अमेरिका को दिवालिया कर देगा। उन्होंने X पर अपने लाखो फॉलोअर्स से अपील की थी कि वे इस बिल का विरोध करें और KILL THE BILL की आवाज बुलंद करें।

ट्रंप ने अमेरिकी मीडिया से बातचीत में कहा, ‘देखिए, एलन और मेरे बीच एक शानदार रिश्ता था। लेकिन अब नहीं जानता कि ऐसा रिश्ता आगे रहेगा भी या नहीं। मैं एलन से बहुत निराश हूं।’

इसके बाद एलन मस्क ने एक नया बयान देकर राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी। उन्होंने X पर पोस्ट किया, ‘मेरे बिना ट्रंप चुनाव हार जाते, डेमोक्रेट्स हाउस पर काबिज होते और सीनेट में रिपब्लिकन का बहुमत सिर्फ 51-49 होता।’

ड्राफ्ट बिल बना विवाद की जड़

यह विवाद ट्रंप के एक महत्त्वाकांक्षी विधेयक ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ को लेकर शुरू हुआ है, जिसे ट्रंप ह्वाइट हाउस में अपनी दूसरी पारी में लागू करना चाहते हैं। हालांकि इस बिल का पूरा विवरण अभी सार्वजनिक नहीं है, लेकिन मस्क का मानना है कि यह अमेरिका की अर्थव्यवस्था, टेक्नोलॉजी क्षेत्र और स्वतंत्रता के खिलाफ है।

ट्रंप से बढ़ते विवाद के बीच मस्क ने गुरुवार को ट्रंप के बयानों पर तीखा पलटवार किया। ट्रंप जैसे ही ओवल ऑफिस में अपने बिल को लेकर बोल रहे थे, मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उनकी बातों पर रिएक्ट किया। मस्क ने ट्रंप के एक वीडियो के ऊपर लिखा – “Whatever (जो भी हो)”।

ट्रंप के दावों को बताया झूठा

ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि मस्क ‘इलेक्ट्रिक ह्वीकल सब्सिडी’ खत्म होने से नाराज़ हैं और उन्हें बिल का मसौदा पहले ही दिखाया गया था। इस पर मस्क ने दो टूक जवाब देते हुए ‘झूठ’ लिखा। यह जवाब ट्रंप के उस दावे पर था, जिसमें उन्होंने कहा था कि मस्क को पहले से बिल की जानकारी थी।

9 माह की मित्रता का अंत

पिछले नौ महीनों में ट्रंप और मस्क एक-दूसरे के कई फैसलों और बयानों में खुलकर साथ खड़े नजर आए थे। मस्क ने कई बार ट्रंप की नीतियों की तारीफ की और ट्रंप ने भी मस्क को ‘जीनियस’ कहा। लेकिन अब यह रिश्ता एक बिल के चलते टूटता दिख रहा है।

You Might Also Like

E20 ईंधन अब पूरे भारत में 15,600 से अधिक खुदरा दुकानों पर बिक्री के लिए उपलब्ध : हरदीप सिंह पुरी
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान ने लगाया $2 मिलियन का टोल, कहा- ‘ये हमारे अधिकार को…’
केंद्र सरकार ने दिया तोहफा – 5 से 15 अगस्त तक ऐतिहासिक स्मारकों में प्रवेश निःशुल्क
राजस्थान : एक दिन विश्राम के बाद कालाखो से फिर हुई शुरू राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा
पीएम मोदी ने वाराणसी को दी 2200 करोड़ की सौगात, कई परियोजनाओं का उद्‌घाटन और शिलान्यास किया
TAGGED:donald trumpElon muskOne Big Beautiful BillTrump vs Musk
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

Share Market Today: कमजोर शुरुआत के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 250 अंक टूटा; निफ्टी 24,550 के नीचे

August 11, 2026

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

कोलंबिया में भूकंप से 111 लोगों की मौत, सरकार ने घोषित किया राष्ट्रीय आपातकाल

सरकारी स्कूलों की बदहाली पर अभिजीत दिपके का सवाल- 80 साल बाद भी गांवों के बच्चों को बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं?

UP OTS Scheme 2026: यूपी के 762 नगरीय निकायों में संपत्ति कर पर लागू होगी OTS योजना, 15 अगस्त से मिलेगा लाभ

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?